करनाल। शराब पीकर पिता के नहर में छलांग लगाने के बाद उन्हें बचाने के लिए वीरवार दोपहर को नहर में कूदे 18 वर्षीय हरजीत का शव शनिवार को मूनक हेड के पास से बरामद हो गया है।
हरजीत नौकरी करके घर का खर्चा चला रहा था। दो दिन पहले घोघड़ीपुर के पास पश्चिमी यमुना नहर पर शिव कॉलोनी निवासी सुरेंद्र सिंह शराब के नशे में पहुंचा और नहर में छलांग लगा दी। यह देखकर उनका बेटा हरजीत और चचेरा भाई भी नहर में कूद पड़े। पानी की तेज धारा में पिता को बचा लिया गया लेकिन हरजीत गहरे पानी में बह गया। मृतक की मां नीता का कहना है कि उसके पति सुरेंद्र रोजाना शराब पीकर झगड़ा करते थे। हरजीत सैमसंग में एसी टेक्नीशियन था। जबकि सुरेंद्र एक शोरूम में काम करते हैं। ब्यूरो