अलिपुर के समीप चाकू की नोक पर कैंटर लूटने वाले तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। तीनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। तीनों से लूटा हुआ कैंटर, चाकू व वारदात में प्रयोग बाइक बरामद कर ली। 31 जनवरी की दोपहर सिवाह गांव निवासी अमित कुमार महाराज लोडिंग के लिए अलीपुर गांव की फैक्टरी में जा रहा था। हरिसिंहपुरा चौक पर पहुंचा तो वहां पर पहले से खड़े तीन बाइक सवार युवकों ने उसको रोका और उसके साथ मारपीट और चाकू दिखाते हुए कैंटर लूट लिया। फिर हरिसिंहपुरा की तरफ फरार हो गए।
पुलिस ने अमित की शिकायत पर तीन युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया था। पुलिस ने तीनों आरोपियों को पानीपत के बबैल क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों ने वारदात को अंजाम देने की बात का खुलासा किया। पुलिस जांच अधिकारी विनोद कुमार ने बताया कि कुराड़ निवासी विक्की, बबैल निवासी सचिन तथा बराना निवासी अमन को गिरफ्तार कर लिया है। तीनों आरोपी नशे के आदी हैं और नशापूर्ति के लिए ही घटना को अंजाम दिया था।