फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आतंकी परमिंदर ने बेची थी फर्जी आरसी की छह कारें

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। फर्जी आरसी मामले में तीन दिन के प्रोडक्शन वारंट पर लिए गए आतंकी परमिंदर को पुलिस पंजाब ले गई है। वहां उसे फिरोजपुर, लुधियाना क्षेत्र में ले जाया गया, जहां परमिंदर ने फर्जी आरसी वाली गाड़ियां बेची थी। जांच में खुलासा हुआ है कि आतंकी परमिंदर ने फर्जी आरसी की छह गाड़ियां बेची हैं। इन कारों की बरामदगी के लिए पुलिस परमिंदर को फिरोजपुर व लुधियाना लेकर गई है।
इस मामले में पुलिस ने सबसे पहले अंबाला निवासी नितिन शर्मा को गिरफ्तार किया था। रिमांड के दौरान नितिन ने मेरठ निवासी पवन, पंजाब निवासी संदीप का नाम लिया था। इसके बाद पुलिस ने पंजाब निवासी संदीप को गिरफ्तार कर लिया। जिससे खुलासा हुआ कि उन्होंने फर्जी आरसी वाली दोनों गाड़ियां परमिंदर को दी थी। अब पुलिस परमिंदर से पूछताछ करेगी। वहीं आरोपी पवन को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस यूपी में भी दबिश दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह है मामला
पांच मई को जीटी रोड स्थित बसताड़ा टोल प्लाजा पर सुबह चार बजे जिला पुलिस ने चार आतंकियों को इनोवा कार सहित पकड़ा था। उनसे भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री, पाकिस्तानी पिस्तौल, 31 कारतूस, 1.30 लाख रुपये और छह मोबाइल बरामद किए थे। साथ ही दो फर्जी आरसी भी बरामद की थी। जांच कराने पर सामने आया था कि इन नंबर की असली गाड़ियां यमुनानगर और पानीपत में उनके मालिक के पास है, लेकिन आतंकी इन आरसी पर दूसरी कारें पंजाब में चला रहे हैं। पुलिस ने गहनता से जांच की तो इस मामले के तार अंबाला निवासी नितिन से जुड़े। इसके बाद पुलिस ने नितिन को गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें