फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal: एसटीएफ टीम अंबाला ने अंकुश कमालपुर गैंग के अति वांछित सदस्य को किया गिरफ्तार, कब्जे से हथियार बरामद

Sat, 08 Oct 2022 04:52 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल

सार

आरोपी के कब्जे से तीन अवैध देशी पिस्तौल, दो 32 बोर और एक नौ एमएम व 12 कारतूस बरामद किए गए। राहुल के खिलाफ जिला करनाल में हत्या का प्रयास व लूट की विभिन्न धाराओं के तहत कई केस दर्ज हैं।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी राहुल। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

स्पेशल टास्क फोर्स अंबाला की टीम ने अंकुश कमालपुर गैंग के एक अति वांछित सक्रिय सदस्य को भारी मात्रा में देशी हथियारों व कारतूसों सहित गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से तीन अवैध पिस्तौल, दो 32 बोर और एक नौ एमएम और 12 कारतूस बरामद किए गए हैं।  

विज्ञापन


एसटीएफ अंबाला इंचार्ज निरीक्षक दीपेंद्र सिंह की अध्यक्षता में टीम ने मोस्ट वांटेड अपराधियों की तलाश के लिए थाना सदर करनाल के एरिया में मौजूद थी। उसी समय टीम को गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि अंकुश कमालपुर गैंग का सक्रिय सदस्य व उसके गैंग के हथियारों का मेन सप्लायर राहुल वासी गांव प्योंत थाना निसिंग जिला करनाल के पास भारी मात्रा में अवैध हथियार है।

प्राप्त सूचना के आधार पर टीम ने मौके पर दबिश दी और आरोपी राहुल को काबू कर लिया। आरोपी के कब्जे से तीन अवैध देशी पिस्तौल, दो 32 बोर और एक नौ एमएम व 12 कारतूस बरामद किए गए। राहुल के खिलाफ जिला करनाल में हत्या का प्रयास व लूट की विभिन्न धाराओं के तहत कई केस दर्ज हैं। जिनमें आरोपी काफी समय से फरार चल रहा था। जिसके खिलाफ लॉक आउट सर्कुलर जारी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें