फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला का पर्स छीनकर भाग रहे युवक को पकड़कर धुना

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। सराफा बाजार में खरीददारी कर रही महिला का पर्स छीनकर भाग रहे युवक को पकड़ कर उसकी जमकर धुनाई की गई, क्योंकि पर्स छीनते ही महिला ने शोर मचा दिया जिसे कुछ दूरी पर लोगों ने पकड़ लिया। सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची। लेकिन पर्स मिल जाने पर महिला द्वारा शिकायत न देने से उसके खिलाफ कोई कानूनी कार्रवाई नहीं हुई।
विज्ञापन

मामला वीरवार की शाम पांच बजे का है। दोपहर में उपायुक्त की ओर से शाम को छह बजे बाजार बंद होने को लेकर सूचना जारी की गई थी। ऐसे में सामान की खरीददारी के लिए लोग भी बाजार में पहुंचे हुए थे। बाजार में काफी भीड़ भी थी। सुमित बटन शॉप की दुकान के पास ही युवक ने सामान खरीद रही महिला का पर्स छीन लिया। पर्स झपटे जाने पर महिला ने शोर मचा दिया और लोगों ने कुछ ही दूरी पर उसे पकड़ लिया। और उसकी पिटाई कर दी। महिला ने पर्स मिलने पर पुलिस को शिकायत देने से मना कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें