फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिर में वार कर मोबाइल और नकदी छीनी

विज्ञापन
विज्ञापन
सिर में वार कर मोबाइल और नकदी छीनी
विज्ञापन

करनाल। झपटमारों के हौसले बुलंद हैं। शनिवार शाम सेक्टर छह ग्रीन बेल्ट पर एक दुकानदार के सिर में चोट मारकर मोबाइल व 4500 रुपये छीन ले गए। इस वारदात के बाद क्षेत्र के लोग सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं। सेक्टर 32-33 थाना पुलिस ने तीन अज्ञात युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

उत्तरप्रदेश के बड़ौली निवासी आबिद ने बताया कि वह आरकेपुरम में कपड़े प्रैस करने का काम करता है। शनिवार रात काम खत्म करने के बाद वह अपनी बाइक से आरके पुरम से चला था। बाईपास से मेरठ रोड पर जाते समय सेक्टर छह की ओर उसने बाइक खड़ी की, तभी किसी ने उसके सिर में ठोस वस्तु दे मारी। चोट लगते ही वह गिर गया। फिर दो लोगों ने उसके साथ मारपीट कर फोन व रुपये छीन लिए। उसने शोर मचाया, लेकिन जब तक आसपास के लोग एकत्रित हुए झपटमार फरार हो चुके थे। सहायक उपनिरीक्षक कुलदीप सिंह का कहना है कि आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें