संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। जिले में डेंगू के 6 नए केस मिले हैं। इनमें 4 केस करनाल शहर और एक निसिंग व एक इंद्री का है। ऐसे में करनाल शहर में डेंगू के अब तक 99 केस आ चुके हैं। वहीं जिले में डेंगू के मरीजों की संख्या 185 तक पहुंच गई है। बीते दिनों डेंगू से एक मरीज की मौत भी हो चुकी है। एक केस चिकनगुनिया का भी मिल चुका है।
स्वास्थ्य विभाग के रिकॉर्ड के अनुसार अब तक 312394 घरों की जांच की गई है। इनमें 6015 घरों में डेंगू का लारवा मिला। वहीं 3632 घरों को नोटिस भी जारी किए हैं इसके बावजूद लारवा मिल रहा है। सिविल सर्जन डॉ. योगेश शर्मा ने बताया कि मलेरिया, डेंगू व चिकनगुनिया से बचाव के लिए पानी के बर्तन, टंकी, घड़ों आदि को ढककर रखें और सप्ताह में एक बार फूलदान, फ्रिज की ट्रे, पशु व पक्षियों के बर्तन व ड्रमों को खाली करके सुखाएं और फिर उनमें पानी डालें। शरीर को पूरी तरह ढकने वाले कपड़े पहनें। ठहरे पानी में लारवा नाशक दवा डालें। उन्होंने बताया कि जहां पानी ठहरेगा वहीं मच्छर पलेगा। यदि पानी नहीं ठहरने देंगे तो मच्छर भी पैदा नहीं होगा।
इन जगहों पर मिले डेंगू के केस
करनाल - 99
इंद्री - 21
निसिंग - 21
असंध - 4
नीलोखेड़ी - 4
तरावड़ी - 8
घरौंडा - 6
कुंजपुरा - 20
बल्ला 2