फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना संक्रमित

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। जिले में बुधवार को कोरोना के दो विद्यार्थियों सहित कोरोना के छह संक्रमित मिले मिले हैं। दोनों विद्यार्थी एक ही स्कूल व कक्षा के हैं। इस पर डीसी ने दो सप्ताह के लिए स्कूल बंद करने के निर्देश जारी किए हैं। वहीं चार संक्रमित अलग-अलग स्थानों के हैं। वहीं बुधवार को दो लोग कोरोना को मात देकर स्वस्थ हो गए हैं। अब जिले में कोरोना कुल 19 सक्रिय केस हैं। सभी मरीजों को कोरोना अस्पताल में भर्ती किया गया है।
शहर के संत निश्चल सिंह पब्लिक स्कूल के दो छात्र कोरोना संक्रमित पाए हैं। इससे पहले इसी स्कूल की एक छात्रा संक्रमित पाई गई थी। छात्रा में लक्षण मिलने के बाद 21 दिसंबर को जांच की गई थी। जांच वह संक्रमित पाई गई। इसके बाद विभाग ने उसकी कक्षा के कुल 37 विद्यार्थियों का भी कोरोना टेस्ट किया। इनमें से 35 विद्यार्थी कोरोना निगेटिव पाए गए, जबकि दो छात्र संक्रमित मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की ओर से सभी विद्यार्थियों को क्वारंटीन करवाया गया है। वहीं डीसी ने 10 जनवरी तक स्कूल बंद करने के निर्देश दिए हैं। इसके अलावा चार अन्य संक्रमित मिले हैं। लगातार संक्रमित मिलने से जिले की उभार दर गिर गई है। जिले की उभार दर 98.32 से गिरकर 98.25 हो गई है। ऐसे में एहतियात बरतने की और अधिक आवश्यकता है। जिले में सक्रिय मरीजों की संख्या अब 19 हो गई है। अभी 2140 लोगों की रिपोर्ट आनी बाकी है। डीसी ने लोगों से अपील की है कि वे कोरोना बचाव की दोनों डोज लगवाएं और नियमों का पालन करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें