फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा: बदमाश को पकड़ने आई यूपी पुलिस की गाड़ी पेड़ से टकराई, एक सिपाही की मौत, पांच घायल

Wed, 29 Dec 2021 02:46 AM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल (हरियाणा)

सार

यूपी पुलिस की टीम बदमाश को पकड़ने के लिए दबिश देने आई थी। गाड़ी का टायर फटने से हादसा हुआ। मृतक सुमित घर का इकलौता चिराग था, दस महीने पहले ही शादी हुई थी।
विज्ञापन
हादसे में क्षतिग्रस्त पुलिस की गाड़ी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के करनाल में कुंजपुरा क्षेत्र में मोदीपुर और जडौली के बीच उत्तर प्रदेश पुलिस कर्मचारियों की स्कॉर्पियो गाड़ी का टायर फट गया और गाड़ी अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। हादसे में एक सिपाही की मौत हो गई, जबकि पांच पुलिसकर्मी घायल हो गए। इनमें से एक पुलिस कर्मचारी की हालत गंभीर बताई जा रही है।

विज्ञापन


सूचना मिलते ही कुंजपुरा थाना प्रभारी कुलदीप पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घायल पुलिसवालों को एक निजी अस्पताल में दाखिल कराया। वहीं, मृतक सिपाही के शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया। सूचना मिलने पर उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले के थाना नई मंडी के डीएसपी हिमांशु गौतम भी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने घायल पुलिस कर्मचारियों का हालचाल जाना। 

जानकारी के अनुसार मुजफ्फरनगर से नई मंडी थाना की पुलिस टीम किसी बदमाश की सूचना पर छापामारी के लिए सोमवार की शाम करनाल की ओर आई थी। टीम में दो गाड़ियों में करीब 10 से 15 पुलिस कर्मचारी थे। इस दौरान बदमाश के गंगोह में होने की सूचना मिली, जिस पर पुलिस टीम मंगलवार की सुबह करीब नौ बजे वापस यूपी की ओर लौट रही थी।
विज्ञापन


जब पुलिस की गाड़ी कुंजपुरा क्षेत्र में मोदीपुर व जडौली के बीच पहुंची तो एक स्कॉर्पियो गाड़ी का पिछला टायर फट गया। इससे गाड़ी अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। हादसे में गाजियाबाद जिले के थाना नंदग्राम के गांव नगला फिरोज मोहनपुर निवासी सिपाही सुमित की मौत हो गई।

वहीं एचसी सोमबीर, सिपाही दीपक, देवेंद्र और सुनील घायल हो गए। इसके अलावा सिपाही राहुल गंभीर रूप से घायल हो गया। घायलों को निजी अस्पताल में दाखिल कराया गया है। पुलिस कर्मचारियों ने बताया कि सिपाही सुमित घर का इकलौता बेटा था। करीब दस महीने पहले ही सुमित की शादी हुई थी। 
 

यूपी से आई पुलिस टीम की स्कॉर्पियो गाड़ी का टायर फटने से वह पेड़ से टकरा गई। हादसे में चालक सिपाही सुमित की मौत हो गई और अन्य पांच पुलिस कर्मचारी घायल हो गए। घायलों को इलाज शहर के निजी अस्पताल में चल रहा है। -कुलदीप सिंह, थाना प्रभारी, कुंजपुरा

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें