फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुरक्षाकर्मी ने मांगी थी ढाई लाख फिरौती

विज्ञापन
विज्ञापन
राहुल हुंडई के मालिक से ढाई लाख रुपये की रंगदारी मांगने के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी उसका पूर्व सुरक्षा कर्मी है। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है। आरोपी का कहना है कि उसने नशे की हालत में ये कदम उठाया था।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक सेक्टर-9 निवासी कुनाल राव ने शिकायत दी थी कि उसके पिता राहुल राव के पास एक मोबाइल नंबर से कॉल आई। जिसमें उस व्यक्ति ने गाली गलौज की, परिवार के बारे में अपशब्द कहे और वहीं ढाई लाख रुपये की रंगदारी भी मांगी। शिकायत के बाद मामले की जांच की तो सेक्टर-9 के क्षेत्र से ही उत्तर प्रदेश के जिला बागपत के गांव रमाला निवासी कमल को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह पहले सुरक्षा कर्मी के तौर पर राहुल राव के पास काम करता था। बेरोजगार होने के कारण उसने यह कदम उठाया है। इस मामले की जांच की जा ही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें