फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महर्षि ने ईश्वर को पाने के लिए घर छोड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल। इंद्री रोड स्थित डीएवी सेंटनरी पब्लिक स्कूल में महर्षि दयानंद सरस्वती का जन्मदिवस पखवाड़ा का शुभारंभ वेद मंत्रों और गीतों से किया गया। प्रधानाचार्या ममता पांडे ने बताया कि महर्षि ने ईश्वर को पाने के लिए घर छोड़ा। उन्होंने प्रारंभिक शिक्षा को त्याग कर वैदिक शिक्षा एवं परमेश्वर के ज्ञान की शिक्षा लेने की इच्छा जताई।
विज्ञापन

इस अवसर पर पंतजलि योग समिति के शहरी सह प्रभारी सुरेंद्र नारंग पहुंचे। उन्होंने कहा कि सूर्य नमस्कार 12 योगासनों को मिलकर बनाया गया है। इसके नियमित अभ्यास से पाचन तंत्र ठीक रहता है, वजन कम होता है और रीड की हड्डी को मजबूती मिलती है। इस मौके पर युवा सह प्रभारी राज कक्कड़ और योग शिक्षक जितेंद्र गुप्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें