फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल देंगे विद्यार्थियों का विवरण, फिर शुरू होगा टैबलेट वितरण

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। विद्यार्थियों का विवरण उपलब्ध न होने के कारण अभी तक टैबलेट वितरण का कार्य अटका है। कई जगह विद्यार्थियों ने जानकारी नहीं दी है तो कहीं स्कूलों की ओर से देरी हुई है। जब स्कूलों की ओर से विवरण विभाग को दिया जाएगा, उसके बाद ही टैबलेट वितरण का कार्य शुरू होगा।
विद्यार्थियों के पहचानपत्र सहित अन्य जानकारियों के आधार पर आज से सिम एक्टिवेशन का कार्य शुरू होगा। विभाग की ओर से अनुबंधित कंपनियों के कर्मचारी स्कूलों में पहुंचकर सिम कार्ड एक्टिवेट करेंगे। विभाग की ओर से मांगें गए विवरण में स्कूलों की ओर से विद्यार्थियों की 16 बिंदुओं पर जानकारी दी जानी है। इसे लेकर बुधवार को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रेलवे रोड में जिला शिक्षा अधिकारी ने सभी स्कूल मुखिया की बैठक भी ली। उन्होंने बैठक में सभी को शीघ्र कार्य पूरा करने के निर्देश दिए। विभाग की ओर से अभी तक दिए गए टैबलेट में से महज 285 ही एक्टिवेट हो पाए हैं। अन्य विद्यार्थियों को दिए गए टैबलेट भी सिम कार्ड न डले होने के कारण वापस ले लिए गए थे। जिले में राजकीय स्कूलों के दसवीं और बारहवीं के विद्यार्थियों के कुल 23700 विद्यार्थियों को टैबलेट दिए जाने हैं।
विज्ञापन

अभी तक स्कूलों की ओर से नहीं दिया गया डाटा
कुछ विद्यालयों द्वारा वार्षिक परीक्षा उपरांत कक्षा दसवीं और बारहवीं में आए विद्यार्थियों का डाटा एमआईएस पोर्टल पर अपडेट नहीं किया गया है। इसके लिए विभाग की ओर से बुधवार तक का समय दिया गया था। अभी जिले के 300 से ज्यादा स्कूलों का डाटा आना शेष है। विभाग की ओर से जारी पत्र के अनुसार, यदि जानकारी के अभाव में कोई विद्यार्थी टैबलेट मिलने से वंचित रहता है तो स्कूल मुखिया इसके लिए जिम्मेदार होंगे।
आज शिक्षकों को पंचकूला में दिया जाएगा प्रशिक्षण इस
खंड शिक्षा अधिकारी अंजू सरदाना ने बताया कि विभाग की ओर से टैबलेट के संचालन के लिए बनाई गई एप पर्सनलाइज्ड एडेप्टिव लर्निंग (पीएएल) के संचालन को लेकर शिक्षकों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके लिए आज पंचकूला में विशेष रूप से कार्यशाला लगेगी। जिसमें शिक्षकों को चार घंटे का प्रशिक्षण दिया जाएगा। इस दौरान उन्हें वर्चुअल क्लास रूम, लर्निंग मैनेजमेंट सिस्टम, असेसमेंट एंड ट्रैकिंग, प्रोग्रेस डेशबोर्ड, ऑनलाइन टीचर डायरी, ऑफलाइन एंड ब्लाइंड लर्निंग, प्रिंसिपल प्रोग्रेस सहित अन्य विषयों पर चर्चा होगी।
गर्मी की छुट्टियों में लगेगी ऑनलाइन क्लास
इस बार गर्मी की छुट्टियों में भी विद्यार्थियों की ऑनलाइन कक्षाएं लगेंगी। खासतौर पर बोर्ड कक्षाओं के लिए विभाग की ओर से यह निर्देश जारी किए गए हैं। ये विद्यार्थी टैबलेट के जरिये पढ़ाई करेंगे। पहली जून से 30 जून तक स्कूलों की गर्मी की छुट्टियां होंगी।
विज्ञापन

टैबलेट सभी विद्यार्थियों को मिलें, इसके लिए स्कूलों से रिकार्ड मांगा गया है। ताकि प्रत्येक बच्चे का सिम कार्ड भी एक्टिवेट हो जाए। इसे लेकर सभी स्कूलों के प्रिंसिपल की बैठक ली थी। साथ ही स्कूलों में पानी की व्यवस्था और शौचालयों के इंतजाम भी पर्याप्त करने के निर्देश दिए हैं। - राजपाल चौधरी, जिला शिक्षा अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें