फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल गेम्स : करनाल में अब चार के बजाय पांच खेल मुकाबले होंगे

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। राष्ट्रीय स्कूल गेम्स के अंतर्गत होने वाली राज्य स्तरीय स्कूली खेल प्रतियोगिताओं का शेड्यूल खेल विभाग ने बदल दिया है। इसके पीछे कोई विशेष कारण तो नहीं बताए जा रहे हैं, लेकिन अब नए शेड्यूल के तहत ही जिलों में मेजबानी और खेल संबंधित तैयारियां की जाएंगी। राज्य स्तरीय स्कूली खेल मुकाबले भी 20 नवंबर के बजाय 24 नवंबर से 08 दिसंबर तक होंगे। जिसके अंतर्गत 24 से 26 नवंबर तक करनाल में विभिन्न खेलों के मुकाबले करवाएं जाने हैं। वहीं प्रतियोगिताओं में करनाल को चार खेलों के बजाय पांच खेलों की मेजबानी मिल गई है। इनमेें अंडर-17 व 19 में स्केटिंग, फेंसिंग, अंडर-17 में एथलेटिक्स, फुटबॉल, अंडर-19 में रोलर हॉकी (पुरुष) शामिल हैं।
विज्ञापन

खेल विभाग हरियाणा की ओर से प्रदेश स्तरीय स्कूली खेलों की नई संशोधित सूची में प्रदेश के 21 जिलों में होने वाली खेल प्रतियोगिताएं अब 18 जिलों में होंगी। जिसमें तीन जिले पलवल, गुरुग्राम और मेवात को बाहर कर दिया है। साथ ही कई खेल प्रतियोगिताओं का स्थान भी बदल दिया गया है।
विज्ञापन

अब इन जिलों में होंगे मुकाबले
- 24-26 नवंबर तक करनाल में अंडर-17 व 19 में स्केटिंग, फेंसिंग,अंडर-17 में एथलेटिक्स, फुटबॉल, अंडर-19 में रोलर हॉकी (पुरुष)
- 24-26 नवंबर तक पंचकूला में अंडर-17 व 19 में जूडो, लॉन टेनिस, बॉक्सिंग (पुरुष), अंडर-17 में क्रिकेट, ताइक्वांडो
- 24-26 नवंबर तक यमुनानगर में अंडर-19 में वेट लिफ्टिंग अंडर-17 में टेबल टेनिस
- 24-26 नवंबर तक पानीपत में अंडर-19 कबड्डी व अंडर-17 बेसबॉल, बॉस्केटबॉल
- 27-29 नवंबर तक भिवानी में अंडर-17 व 19 में बॉक्सिंग (महिला), साइकिलिंग, अंडर -19 में एथलेटिक्स, बास्केटबॉल, अंडर-17 में कुश्ती
- 27-29 नवंबर तक महेंद्रगढ़ में अंडर-17 योगा, सॉफ्टबॉल
- 27-29 नवंबर तक रोहतक में अंडर-17 व 19 कॉर्फ बॉल, आर्चरी अंडर-19 में बेसबॉल
- 27-29 नवंबर तक रेवाड़ी में अंडर-17 व 19 पुरुष व महिला नेटबॉल
- 01-03 दिसंबर तक अंबाला में अंडर-17 व 19 में जिम्नास्टिक, अंडर -19 में फुटबॉल व बैडमिंटन
- 01-03 दिसंबर तक झज्जर में अंडर-17 व 19 तैराकी, अंडर-19 सॉफ्टबॉल अंडर-19 के महिला वर्ग में वाटर पोलो
- 01-03 दिसंबर तक सिरसा में अंडर-19 हैंडबॉल अंडर-17 वेटलिफ्टिंग
- 01-03 दिसंबर तक जींद में अंडर-19 टेबल टेनिस, अंडर-17 में थ्रो बॉल, हैंडबॉल
- 01-03 दिसंबर तक कुरुक्षेत्र में अंडर-17 व 19 हॉकी, शूटिंग, वॉलीबॉल (महिला)
- 06-08 दिसंबर तक कैथल में अंडर-17 कराटे, अंडर-19 में क्रिकेट
- 06-08 दिसंबर तक हिसार में अंडर-17 व 19 खो-खो अंडर-17 कब्बडी
- 06-08 दिसंबर तक फतेहाबाद में अंडर-17 व 19 शतरंज अंडर-19 में थ्रो बॉल
- 06-08 दिसंबर तक चरखी दादरी में अंडर-17 व 19 वॉलीबॉल (पुरुष) अंडर-19 योगा
- 06-08 दिसंबर तक सोनीपत में अंडर-19 में ताइक्वांडो, कराटे, कुश्ती, अंडर-17 बैडमिंटन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें