फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पता बदलवाने के बहाने खाते से उड़ाए 1.23 लाख रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल। पता बदलवाने के नाम पर सर्जिकल उपकरणों के व्यापारी के खाते से 1.23 लाख रुपये उड़ा लिए। आरोपी ने व्यापारी को कूरियर भेजने के लिए पता बदलवाने का बहाना बना एक लिंक भेजा, जिस पर क्लिक करने के बाद उससे क्रेडिट कार्ड का नंबर ले लिया। फिर खाते से पैसे कटने शुरू हो गए।
विज्ञापन

दिल्ली निवासी हरीश शर्मा ने बताया कि उन्होंने करनाल में सर्जिकल उपकरणों का कार्यालय बनाया है। वीरवार करीब 3:30 बजे किसी ने फोन करके कहा कि आपका कूरियर हमारे पास है जिस पर आपका पता गलत लिखा है। हम आपको एक लिंक भेज रहे हैं, जिस पर आप अपना पता लिखकर इस पर 10 रुपये का पंजीकरण कर दें। आरोपी के बताए अनुसार हरीश लिंक पर पंजीकरण कर रहा था तो उसमें क्रेडिट कार्ड का विकल्प आया, इस पर उन्होंने अपना कार्ड नंबर डाल दिया। इसके बाद पहले 8570 रुपये, फिर 39990 रुपये की दो ट्रांजेक्शन, 24975 और 10098 रुपये खाते से कट गए। उन्होंने तुरंत बैंक को सूचित करके अपना क्रेडिट कार्ड बंद करवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें