फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लूट

विज्ञापन
विज्ञापन
असंध। शहर के गुरुद्वारा मार्केट में शनिवार को दिनदहाड़े नकाबपोश दो बदमाशों ने पिस्तौल के बल पर लाख रुपये के मोबाइल लूट लिए। सुबह करीब नौ बजे आईपैड लेने के बहाने दुकान में घुसे बदमाशों ने अंदर से शटर बंद कर लिया था। पूरी घटना दुुकान में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई। पुलिस ने लूट और आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

दुकानदार रमेश गोयल ने बताया कि उसने सुबह करीब पौने नौ बजे गुरुद्वारा मार्केट स्थित अपनी दुकान खोली। इसी दौरान एक युवक दुकान में आया और एप्पल कंपनी का आईपेड मांगने लगा। उन्होंने कहा कि उनके पास असली नहीं है। तब तक दूसरा नकाबपोश बदमाश दुकान में आ गया और दुकान का शटर अंदर से बंद कर लिया। जब उसने शटर बंद करने का कारण पूछा तो दूसरे नकाबपोश ने उसके ऊपर पिस्तौल तान दी। आरोपी ने उसे सारा कैश और मोबाइल देने की बात कही। बदमाशों ने उससे जो सामान मांगे, वह उन्हें दे दिया। उसने बीच में विरोध किया तो आरोपियों ने उसे धक्का दिया और मारपीट की। वह शोर मचाने लगा तो आरोपी उसका रिचार्ज करने वाला टैब भी उठाकर फरार हो गए। आरोपी करीब एक लाख के मोबाइल और दो हजार नकदी लूट लिए। थाना प्रभारी बलजीत सिंह और सीआईए असंध की टीम ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की।
--
तीन मिनट में दी वारदात को अंजाम
नकाबपोश आरोपी सुबह आठ बजकर 50 मिनट पर दुकान में घुसे। आरोपियों ने तीन मिनट में ही वारदात को अंजाम दे दिया। दुुकानदार ने पिस्तौल से न डरते हुए शोर मचाना शुरू कर दिया। इसके कारण आरोपी डर गए। आरोपी उसके एप्पल के पुराने मोबाइल फोन और टैब और दो हजार की नगदी लेकर फरार हो गए। अगर दुकानदार शोर न मचाता तो आरोपी ज्यादा सामान लूट ले जाते।
विज्ञापन

--
पहले भी हो चुकी है लूट की वारदातें
लूट की वारदात क्षेत्र में पहली नहीं है। इससे पहले 2021 सितंबर में करनाल रोड पर कृषि यंत्र बनाने वाली एक फैक्टरी में घुसकर दो नकाबपोश बदमाशों ने पिस्तौल के बल पर लूट का प्रयास किया था। वहीं 26 नवंबर को वार्ड नंबर 10 में बंधन बैंक में दो नकाबपोश बदमाश घुसे थे। उन्होंने मैनेजर पर पिस्तौल तानकर लूट का प्रयास किया था। दोनों वारदातों में पुलिस आरोपियों को पकड़ नहीं पाई।
--
वर्जन
पिस्तौल के बल पर मोबाइल की दुकान में लूटपाट करने वाले अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। मामले की जांच सीआईए की टीम भी कर रही है। आसपास के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाली जा रही है। दुकान से सीसीटीवी फुटेज मिली है। उसमें भी आरोपियों की शिनाख्त कराई जा रही है।
विज्ञापन

बलजीत सिंह, थाना प्रभारी असंध
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें