फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क दुर्घटना में भाजपा विधायक के चचेरे भाई की मौत, पत्नी रेफर

Mon, 11 Jul 2016 11:35 PM IST
ब्यूरो/करनाल,अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल जिले के इंद्री रोड स्थित बलड़ी गांव के पास कार और तेल के टैंकर की टक्कर से एक सेवानिवृत्त इंजीनियर की मौत हो गई, जबकि उसकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई। राहगीरों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। महेंद्र सिंह उत्तरप्रदेश के मुजफ्फरनगर के थाना भवन विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक सुरेश राणा के चचेरे भाई थे। जब विधायक को हादसे की सूचना मिली तो वे भी करनाल पहुंच गए।
विज्ञापन


दिल्ली एमसीडी के रिटायर्ड इंजीनियर महेंद्र सिंह (72) रोहिणी स्थित सेक्टर-13 दिल्ली सिटीजन सोसाइटी के मकान नंबर बी-45 में रहते थे। वह किसी काम से अपनी पत्नी उमा के साथ यमुनानगर गए थे। जब वह वापस दिल्ली की ओर लौट रहे थे तो बलड़ी गांव के नजदीक पीछे से तेज गति से आ रहे टैंकर चालक ने ओवरटेक करते हुए उनकी कार को टक्कर मार दी।

इससे महेंद्र सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में महेंद्र की पत्नी उमा गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल को कल्पना चावला राजकीय मेडिकल एवं अस्पताल में दाखिल करवाया गया, जहां से हालात ज्यादा गंभीर होने पर उसे दिल्ली के मैक्स अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है। आरोपी टैंकर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें