करनाल जिले के गांव कुचपुरा के पास कार की टक्कर से बाइक सवार पुलिसकर्मी की मौत हो गई। आरोपी कार चालक मौके से फरार हो गया। कल्पना चावला राजकीय मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया गया।
पीड़ित रिषिपाल वासी पाई जिला कैथल ने बताया कि उसका भाई अमरजीत (38) सोमवार अलसुबह पांच बजे बाइक पर सवार होकर परेड करने के लिए निसिंग से करनाल नई पुलिस लाइन में आ रहा था। उसको कुचपुरा गांव के पास करनाल की ओर से तेज गति से आ रहे क्वालिस कार चालक ने टक्कर मारी और मौके से फरार हो गया। इससे अमरजीत की मौत हो गई। अमरजीत निसिंग थाना में बतौर हेड कांस्टेबल तैनात था। मृतक के दो लड़के हैं। पुलिस ने आरोपी कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।