फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घरौंडा में नया सेक्टर विकसित करने की सभी बाधाएं दूर

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल/घरौंडा। हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (एचएसवीपी) करनाल की ओर से घरौंडा में नया सेक्टर नौ विकसित करने की योजना की सभी बाधाएं दूर हो गई हैं। लेआउट पहले ही स्वीकृत है। यहां कुल आवासीय प्लॉट 284 हैं, लेकिन फिलहाल प्राधिकरण ने 10 जुलाई को इनमें से 100 प्लॉटों की ई-नीलामी की तिथि घोषित कर दी है। इस नए सेक्टर में आवास बनाने के इच्छुक लोग ऑनलाइन बोली लगा सकेंगे।
एचएसवीपी के कार्यकारी अभियंता धर्मबीर सिंह ने बताया कि घरौंडा में भूमि पहले से ही तैयार करा दी गई है। डिजाइन को भी मंजूरी मिल गई है। पूरी प्लानिंग तैयार करके मुख्यालय भेजी गई थी, जिससे मंजूरी मिलने के बाद प्लॉटों की ई-नीलामी की तिथि घोषित कर दी गई है। इसमें प्लॉट लेने के लिए एचएसवीपी के नियमों के मुताबिक कोई भी ऑनलाइन बोली लगाकर प्लॉट को खरीद सकेगा। प्लॉटों की प्रारंभिक कीमत क्या रहेगी और भूमि की दर क्या रहेगी, इसे मुख्यालय ने तय कर दिया है। 10 जुलाई को 100 प्लॉटो की ई-नीलामी होगी, इसके बाद अगले चक्र में अन्य प्लॉटों की बोली लगाई जाएगी।
विज्ञापन

कितनी भूमि पर क्या होगा
सेक्टर का कुल योजनागत क्षेत्र 16.36 एकड़ है। इंटरनल रोड के लिए 0.377 एकड़ जमीन तय की गई है। ओल्डएज होम के लिए 0.505 एकड़ भूमि रखी गई है, लेकिन कुल विकसित करने वाला क्षेत्र 16.8 एकड़ होगा। इसमें 8.82 एकड़ जमीन पर 284 प्लॉट बनेंगे। इसमें आवासीय प्लॉट के लिए 8.82 एकड़ भूमि, दुकानों के लिए 0.654 एकड़, कम्युनिटी साइट के लिए 1.637 एकड़, पार्क के लिए 1.228 एकड़, एसटीपी के लिए 0.076 एकड़ और टीडब्ल्यू के लिए 0.025 एकड़ और रोड के लिए 3.92 एकड़ भूमि निर्धारित की गई है।
विज्ञापन

कितने वर्ग मीटर के कितने प्लॉट
इसमें 150 वर्ग मीटर के 72 प्लॉट, 137 वर्ग मीटर के 13, 135 के 70, 127 के नौ, 121 के 12, 115 के 34, 113 के पांच, 100 के तीन व 95 वर्ग मीटर के 66 प्लॉट बनाए जाएंगे। कुल प्लॉट्स की संख्या 284 होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें