फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा में बगावत जारी: करनाल की पूर्व मेयर रेणु बाला गुप्ता ने दिए संकेत, बीजेपी को बड़ा झटका देने की तैयारी

Fri, 06 Sep 2024 01:26 PM IST
नवीन दलाल माई सिटी रिपोर्टर, करनाल (हरियाणा)

सार

हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए आई भाजपा प्रत्याशियों की पहली सूची ने पार्टी के लिए मुश्किलें खड़ी कर दी है। पहली सूची आने के बाद से पार्टी में नाराज नेताओं ने इस्तीफे देने शुरू कर दिए हैं। इसी लाइन में अब करनाल से पूर्व मेयर रेणु बाला ने संकेत दिए हैं।
विज्ञापन
करनाल की पूर्व मेयर रेणु बाला गुप्ता - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

करनाल की पूर्व मेयर रेणु बाला गुप्ता ने भाजपा को बड़ा झटका देने के संकेत दिए हैं। उन्होंने शुक्रवार को फेसबुक पर एक पोस्ट डालकर अपने अगले कदम की जानकारी दी। रेणु बाला ने लिखा कि वे 8 सितंबर को अपने समर्थकों के साथ एक अहम बैठक करेंगी, जिसके बाद वे अपने राजनीतिक भविष्य को लेकर बड़ा निर्णय लेंगी।

विज्ञापन


रेणु बाला गुप्ता की इस पोस्ट से कयास लगाए जा रहे हैं कि वे भाजपा से नाराज चल रही हैं और कोई बड़ा कदम उठा सकती हैं। माना जा रहा है कि उनका निर्णय विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा के लिए मुश्किलें खड़ी कर सकता है। अब सभी की नजरें 8 सितंबर को होने वाली बैठक पर टिकी हैं, जहां उनके अगले राजनीतिक कदम का खुलासा हो सकता है।

विज्ञापन

पूर्व राज्यमंत्री कृष्ण बेदी के समर्थकों ने भाजपा हाईकमान को अब आठ सितंबर तक का दिया अल्टीमेटम

शाहाबाद में भाजपा प्रत्याशी सुभाष कलसाना को टिकट दिए जाने का विरोध थम नहीं रहा है। टिकट पूर्व राज्यमंत्री कृष्ण बेदी को ही दिए जाने की मांग को लेकर अब समर्थकों ने पार्टी हाईकमान को आठ सितंबर तक दो दिन का अल्टीमेटम दिया है। यहां तक कि कार्यकर्ताओं ने इस्तीफे भी तैयार किए और एलान किया कि हाईकमान ने उनकी मांग को गंभीरता से नहीं लिया तो ये इस्तीफे पार्टी को सौंप दिए जाएंगे। वहीं, सुरेंद्र माजरी ने कहा कि पार्टी हाईकमान ने कार्यकर्ताओं का मनोबल गिरा दिया है। सही पहचान के साथ टिकट नहीं दी गई है और ऐसे में यहां से पार्टी जीत नहीं सकती।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें