इंद्री। शहीद उधम सिंह कॉलेज में शनिवार को एक प्रोफेसर ने संदिग्ध हालात में फंदा लगाकर जान दे दी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
इंद्री के थाना प्रभारी सचिन ने बताया कि शहीद उधम सिंह कॉलेज में प्रो. अमृतलाल (45) पिछले दो वर्ष से छात्रों को अंग्रेजी पढ़ा रहे थे। शनिवार को उन्होंने साइंस ब्लॉक में फंदा लगाकर जीवन लीला समाप्त कर ली।कॉलेज स्टाफ ने इसकी सूचना पुलिस के साथ साथ मृतक के परिजनों को दी। बताया जा रहा है कि प्रोफेसर अमृतलाल पिछले काफी समय से मानसिक रूप से परेशान चल रहे थे।