फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नागरिक अस्पताल में बिजली गुल

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। नागरिक अस्पताल में पहले दो-तीन दिन पानी न आने से मरीजों को भारी परेशानी झेलनी पड़ी वहीं मंगलवार दोपहर तक अस्पताल में बिजली गुल रही। जिससे अस्पताल में दाखिल मरीजों को परेशानी झेलनी ही पड़ी वहीं ओपीडी में आए मरीजों को भी बिना इलाज घर लौटना पड़ा, क्योंकि सुबह ही मरीजों की नागरिक अस्पताल में पर्ची बनवाने के लिए लंबी लाइन लगनी शुरू हो गई। पर्ची बनाने वाले कर्मचारियों ने मरीजों से कहा कि लाइट नहीं है इस कारण पर्ची नहीं बन सकती।
इस कारण अधिकतर मरीज बिना इलाज के लौट गए। इसके बाद अस्पताल प्रशासन ने हाथ से पर्ची बनानी शुरू की। तभी कुछ मरीज अपना इलाज करा पाए। वहीं बिजली न होने से दोबारा पानी की समस्या का सामना करना पड़ा। अस्पताल में आए मरीज संजीव व मनीषा ने बताया कि वह सुबह ही अस्पताल में आ गए थे। लेकिन बिजली न होने से उनकी पहले पर्ची ही नहीं बनी। अधिकतर मरीज घर चले गए थे लेकिन वह घर नहीं गए तो बाद में अस्पताल में हाथ से ही पर्ची बनाना शुरू किया। इसके बाद वह दवा ले सके। बिजली आने के बाद भी कंप्यूटर नहीं चल पाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

नागरिक अस्पताल में बिजली के तारों में शार्ट सर्किट हो गया था। इस कारण बिजली चली गई थी। मरीजों के लिए हाथ से पर्ची बनाई गई है। दोपहर बाद बिजली आ गई थी।
-डॉ. पीयूष शर्मा, पीएमओ नागरिक अस्पताल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें