करनाल। बिजली कटौती लोगों के लिए परेशानी का सबब बनी है। घर के जरूरी कार्य प्रभावित हो रहे हैं। स्कूली बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। ग्रामीण इलाकों में पशुआें को चारा देने और पानी पिलाने में दिक्कतें आ रही हैं। लोगों का कहना है कि दिन भर अपने काम में व्यस्त रहने के बाद रात को ठीक से सो नहीं पा रहे। उन्होंने सरकार से इस समस्या से निजात दिलाने की मांग की।
पशु हो सकते हैं बीमार
पशु चिकित्सक डॉ तरसेम राणा ने बताया कि गर्मी के मौसम में पशुओं की विशेष तौर पर देखभाल करनी चाहिए। खासतौर पर उन्हें बार-बार ताजा पानी पिलाना चाहिए। गर्म पानी पिलाने से पशुओं को डिहाइड्रेशन हो सकता है। वहीं, शरीर का तापमान बढ़ने से बुखार आना या अन्य बीमारियां हो सकती हैं।
दिन भर बिजली कटौती से पशुओं को पानी नहीं दे पा रहे हैं। गर्म पानी पिलाने से पशु बीमार हो रहे हैं।
- सनेरा
बिजली कटौती सिरदर्द बनी हुई है। दिन भर काम में थकने के बाद रात को सो नहीं पा रहे। चार घंटे कट लगते हैं।
- धर्मपाल
रात को लग रहे बिजली कट से बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। मच्छरों के कारण सो नहीं पा रहे हैं। इस समस्या का समाधान किया जाए।
- सीटू
वर्जन
ग्रामीण इलाकों में गेहूं के सीजन के समय पंचायतों की ओर से बिजली कटौती के संदर्भ में लिखित में दिया जाता है ताकि खेताें में आग लगने की घटनाएं न हों। इसलिए बिजली कटौती हो रही है।
मनीष लांबा, एसडीओ बिजली निगम