फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजबीर को प्रोडेक्शन वारंट पर लेगी पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
पंजाब की बठिंडा जेल में बंद राजबीर को पूछताछ में शामिल करने के लिए जिला पुलिस ने कोर्ट में प्रोडक्शन वारंट लगा दिया है। कोर्ट से प्रोडक्शन वारंट मिलने के बाद राजबीर से गहनता से पूछताछ की जाएगी। ताकि इस मामले के राज खुल सके और हरविंदर सिंह रिंदा के नेटवर्क से जुड़े लोगों के बारे में जानकारी मिल सके।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि राजबीर लंबे समय से हरविंदर सिंह रिंदा के संपर्क में रह चुका है। पिछले लंबे समय से वह हत्या के मामले में बठिंडा जेल में बंद है। जेल में ही उसने गुरप्रीत को हरविंदर सिंह रिंदा की एप आईडी दी थी। उसने कहा था कि जेल से बाहर निकलने पर उससे संपर्क करना है। हरविंदर जो काम कहेगा वह करना है उसके बदले उसे रुपये भी मिलेंगे। बताया जा रहा है कि पिछले 9 महीने से गुरप्रीत हरविंदर सिंह रिंदा के संपर्क में था। बताया जा रहा है कि रविवार को पुलिस व सीआईडी विभाग के बड़े अधिकारी इस मामले के संबंध में करनाल आ सकते हैं।
जांच एजेंसियों के साथ चलता रहा बैठकों का दौर
सूत्रों को कहना है कि शनिवार को करनाल की सीआईए-वन में एसपी गंगाराम पूनिया की सुरक्षा एजेंसियों सहित अन्य राज्यों से आई पुलिस के साथ लंबी बैठक हुईं। बैठक में मंथन किया गया कि इस मामले की जांच में क्या करना है और यह भी विचार किया गया कि पाकिस्तान से हरविंदर सिंह रिंदा को कैसे लाया जाए, उसके ठिकानों को कैसे पता निकाला जाए। बता जा रहा है कि सुरक्षा एजेंसियों के साथ पांच राज्यों की टीम मिलकर इस मामले की जांच में जुटी हुई है। ताकि इस पूरे नेटवर्क को पकड़ा जाए।
विज्ञापन

रातभर चला चेकिंग अभियान
जिले में सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए पुलिस द्वारा रात भर चेकिंग अभियान चलाया गया। नाइट डोमिनेशन के तहत पुलिस ने जिले में अलग अलग जगहों पर नाके लगाकर वाहनों की चेकिंग की। यह नाइट डोमिनेशन रात के 11 बजे से रविवार सुबह 4 बजे तक चला।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें