फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब घर बैठे करा पाएंगे पुलिस वेरिफिकेशन

Thu, 08 Sep 2016 12:33 AM IST
ब्यूरो/करनाल,अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
जिला पुलिस ने लोगों की सुविधा के लिए सिटीजन पोस्टल सर्विस शुरू की है। इससे कोई भी नागरिक पुलिस से संबंधित शिकायतें, सेवाएं घरेलू नौकर और किराएदार सत्यापन आदि सेवाओं को घर बैठे हासिल कर सकता है। इसके साथ ही चरित्र की वेरिफिकेशन भी ऑनलाइन हो सकेगी। इसकी शुरुआत बुधवार को पुलिस अधीक्षक पंकज नैन ने की है। नागरिकों को सरकारी दफ्तरों में चक्कर लगाने और परेशानी से छुटकारा प्रदान करने के लिए यह सेवा शुरू की गई है।
विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक पंकज नैन ने बताया कि जिले का कोई भी नागरिक अपनी यूजर आईडी बनाकर घर बैठे सुविधाओं का लाभ ले सकता है। उन्होंने बताया कि सुविधा के लाभ के लिए यूजर को डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यू डॉट हरियाणा पुलिस डॉट जीओवीटी डॉट इन वेबसाइट पर जाना होगा। वेबसाइट को पुलिस द्वारा हर रोज अपडेट किया जाता है। नैन ने बताया कि सर्विस को शुरू करने का उद्देश्य आम जनता को सरकारी दफ्तरों के चक्कर लगाने से बचाना है।

ये हो सकेगा ऑनलाइन
आवेदक हर समय पोर्टल पर ऑनलाइन शिकायतें गुमशुदा संपत्ति, जन सूचना अधिकार, किराएदार सत्यापन, कर्मचारी सत्यापन, चरित्र सत्यापन, खेल तमाशा, रागिनी, सांग, लोक संगीत के कार्यक्रम आयोजित करने की अनुमति का अनुरोध, घरेलू नौकर सत्यापन, जलसे-जुलूस की अनुमति अनुरोध, विरोध प्रदर्शन, हड़ताल अनुमति अनुरोध, निजी सुरक्षा एजेंसी सत्यापन आदि सेवाओं का लाभ उठा सकते हैं।
विज्ञापन


वर्जन
हमारा उद्देश्य जिले की जनता को पुलिस से संबंधित उत्तम सुविधाएं उपलब्ध करवाना है, ताकि कानून व्यवस्था बनाए रखने में भी जनता पुलिस का सहयोग करे। उन्होंने कहा कि चौकी या थाना स्तर पर कोई सुनवाई नहीं होती है, तो वह बेझिझक उन तक अपनी शिकायत पहुंचा सकते हैं। इस सुविधा से लोगों के समय और धन दोनों की बचत होगी।
विज्ञापन

- पंकज नैन, एसपी करनाल।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें