फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रीकृष्ण-राधा रानी की पेंटिंग पर पोत दिया रंग

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। पिछले कुछ समय से असामाजिक तत्वों द्वारा आपसी सौहार्द खराब करने की कोशिशें की जा रही हैं। अब एक नया मामला सामने आया है। सेक्टर 13 पुलिस चौकी व लघु सचिवालय के निकट दीवार पर बनी भगवान श्रीकृष्ण की पेंटिंग पर किसी ने रंग पोत दिया। हालांकि प्रशासन ने इसकी सूचना मिलते ही पेंटिंग को पूरी तरह सफेद रंग कर हटा दिया है, ताकि देव चित्रों की पेंटिंग पर रंग न दिखाई दे।
सेक्टर 13 पुलिस चौकी के नजदीक सड़क किनारे दीवार पर भगवान श्रीकृष्ण व राधा रानी की तस्वीरों की पेंटिंग की गई थी। किसी ने रात के समय इस पर रंग पोत दिया। रंग पोतने की सूचना पाकर खुफिया तंत्र हरकत में आ गया और अधिकारियों को इसकी सूचना दी गई। जिला प्रशासन ने तत्काल इसकी जांच के आदेश दे दिए और पेंटर को बुलाकर पेंटिंग पर दूसरा रंग कर दिया गया ताकि किसी की धार्मिक भावनाएं आहत न हों।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूत्रों के अनुसार पुलिस ने रामनगर के दो युवकों से जब पूछताछ की तो उन्होंने बताया कि उनकी मंशा किसी की भावना को ठेस पहुंचाने की नहीं थी, बल्कि यहां बनी देव चित्रों की पेंटिंग के सामने लोग लघुशंका आदि करने लगते थे। जिससे उन्हें देवताओं का अपमान लगा, इसलिए इन चित्रों पर रंग पोता। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। श्रीकृष्ण कृपा धाम के प्रधान हरि कृष्ण गुप्ता और जीयो गीता युवा चेतना मंच के अध्यक्ष पारूल बाली ने कहा कि इस पेंटिंग पर रंग पोतने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें