फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वामित्व योजना : हफ्ते भर में होंगी सात हजार रजिस्ट्री

विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल। स्वामित्व योजना के तहत जिले को 30 सितंबर तक जिले को लाल डोरा मुक्त किया जाना है। 15 सितंबर तक सरकार की ओर से ऐसे गांवों की रजिस्ट्री का कार्य पूरा करने का लक्ष्य दिया गया है। ऐसे में अगले एक सप्ताह में सात हजार से ज्यादा रजिस्ट्री की जाएंगी। वहीं अब तक जिले में 133 गांव की 18157 रजिस्ट्री हो चुकी हैं, इनमें से 4132 रजिस्ट्री इसी सप्ताह में हुई हैं, जो कि प्रदेश में सर्वाधिक हैं। जिले में अभी तक 125 गांव लाल डोरा मुक्त हो चुके हैं, शेष पर कार्य चल रहा है।
विज्ञापन

शनिवार को हरियाणा के वित्तायुक्त (राजस्व) संजीव कौशल ने उपायुक्त के साथ वीडियो कान्फ्रेंस करके योजना के तहत हुए कार्य की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि 15 अगस्त तक दिए गए लक्ष्यों को पूरा करने के लिए मिशन मोड पर कार्य करें। इस सप्ताह सर्वाधिक रजिस्ट्री करने वाले करनाल के मॉडल को अन्य जिले भी अपनाएंगे। हमें तय समय पर कार्य पूरा चाहिए। वीसी में उपायुक्त निशांत कुमार यादव ने रजिस्ट्री की प्रगति रिपोर्ट के बारे में बताया कि तहसीलदार, नायब तहसीलदार व सभी बीडीपीओ को टारगेट दिए गए थे, उसी के तहत पिछले सप्ताह में अच्छा कार्य हुआ है।
57 गांवों में आपत्तियां लंबित
डीसी ने बताया कि जिला में 125 गांव लाल डोरा मुक्त हुए हैं। 57 गांवों के दावे एवं आपत्तियां लंबित हैं। जिले के 389 गांवों में से 357 गांवों के प्रथम नक्शा और 276 गांवों के द्वितीय नक्शे और 133 गांवों के फाइनल नक्शे प्राप्त हो चुके हैं। जिन गांवों का फाइनल नक्शा आ चुका है, उनकी प्रॉपर्टी आईडी व रजिस्ट्री का कार्य जारी है। बैठक में एडीएम इंद्री सुमित सिहाग, एसडीएम असंध मनदीप कुमार, डीडीपीओ राजबीर खुंडिया और डीआरओ श्याम लाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें