फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कॉलेजों में 11 अक्तूबर से शुरू होंगी ऑनलाइन कक्षाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। उच्चतर शिक्षा विभाग की ओर से कॉलेजों में खाली सीटों को भरने के लिए 29 सितंबर से ओपन काउंसलिंग करवाई जा रही है जो कि इस हफ्ते भी चलेगी। वहीं कॉलेजों में नए दाखिला लेने वाले विद्यार्थियों की कक्षाएं 11 अक्तूबर से ऑनलाइन शुुरू होंगी। इस दौरान अगर सरकार की ओर से आदेश आते हैं तो कक्षाएं ऑफलाइन भी चल सकेंगी।
इन दिनों कॉलेजों में चल रही ओपन काउंसलिंग में विद्यार्थियों की भीड़ जुट रही है। पहली और दूसरी मेरिट लिस्ट में दाखिले से वंचित रहे विद्यार्थी आवेदन कर एडमिशन ले रहे हैं। रोजाना सैकड़ों की संख्या में युवा कॉलेजाें में पहुंचकर ऑनलाइन आवेदन कर रहे हैं। जिसके बाद कॉलेज प्रबंधन की ओर से पात्र विद्यार्थियों की मेरिट लिस्ट नोटिस बोर्ड पर चस्पा की जाती है और संबंधित विद्यार्थी उसी दिन फीस जमा करवा कर दाखिला ले रहे हैं। कॉलेज आए तरुण, अमित, सुनील व नैंसी ने बताया कि उनका दोनों मेरिट लिस्ट में दाखिला नहीं हो सका पर विभाग की ओर से पोर्टल दोबारा खोलकर काउंसलिंग करवाई गई जिसमें उनका दाखिला हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएवी कॉलेज से मिली जानकारी के अनुसार रोजाना सैकड़ों युवा ओपन काउंसलिंग में भाग ले रहे हैं। प्रतिदिन करीब 75 दाखिले हो रहे हैं। वहीं पंडित चिरंजीलाल राजकीय कॉलेज में अधिकतर सीटों पर दाखिले हो चुके हैं। जहां जल्द कक्षाएं शुरू होने की संभावना है।
11 अक्तूबर से ऑनलाइन कक्षाएं शुरू की जाएंगी। अगर उच्चतर शिक्षा विभाग की ओर से निर्देश मिलते हैं तो ऑफलाइन कक्षाएं भी संचालित की जाएंगी।
- डॉ. रामपाल सैनी, प्राचार्य डीएवी पीजी कॉलेज
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें