फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजकीय स्कूलों में लेक्चरर के एक तिहाई पद खाली, कैसे पढ़ेंगे विद्यार्थी

विज्ञापन
विज्ञापन
नरेंद्र शर्मा
विज्ञापन

करनाल। राजकीय स्कूलों में लेक्चरर की भारी कमी है। जिले में प्रवक्ता के 2124 पद स्वीकृत हैं जिनमें से 1354 नियमित व 84 गेस्ट प्रवक्ता सेवाएं दे रहे हैं। जबकि 686 यानी लगभग एक तिहाई पद खाली हैं। इनमें से अधिकतर मुख्य विषयों के पद खाली हैं। जिससे विद्यार्थियों को पढ़ाई में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
हालांकि स्कूलों द्वारा किसी तरह पाठ्यक्रम को पूरा करवा लेने का दावा किया जाता है लेकिन जब मुख्य विषय के प्रवक्ता ही न हों तो गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा और विद्यार्थियों का बेहतर भविष्य कैसे बनेगा।
विज्ञापन

इन मुख्य विषयों के प्रवक्ता के पद हैं खाली
विषय स्वीकृत पद रिक्त पद
गणित 277 92
कंप्यूटर साइंस 100 85
अंग्रेजी 311 80
संस्कृत 163 77
हिंंदी 241 44
फिजीकल एजूकेशन 41 37
फिजीक्स 97 35
पंजाबी 73 21
होम साइंस 28 18
म्यूजिक 12 4
175 स्कूलों में पढ़ते हैं हजारों विद्यार्थी
जिले में 175 उच्च व वरिष्ठ राजकीय स्कूल हैं जिनमें हजारों विद्यार्थी पढ़ते हैं। ऐसे में लेक्चरर की कमी होने से हजारों विद्यार्थी उचित और नियमित रूप से शिक्षा ग्रहण नहीं कर पा रहे।
विज्ञापन

वर्जन फोटो 12
ऑनलाइन प्रक्रिया के माध्यम से विभाग को रिक्त पदों की जानकारी होती है। जहां शिक्षक की कमी हो वहां सामंजस्य बैठाया जाता है। वहीं, उसके बारे में विभाग को पत्र लिखकर सूचित भी कर दिया जाता है।
- राजपाल चौधरी, जिला शिक्षा अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें