फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में गई जान

विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल। हिमाचल प्रदेश से नारनौल जा रहा एक कैंटर घरौंडा में जीटी रोड पर खड़े ट्राले से टकरा गया। इस हादसे में कैंटर में सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई है। पुलिस ने शिकायत पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के जिला मेरठ के गांव कालंद निवासी आलीम ने पुलिस को दी शिकायत में बताया वह दो साल से ड्राइवरी कर रहा है। 4 मार्च को वह काला अंब हिमाचल प्रदेश से कैंटर लेकर नारनौल के लिए चले थे। उसके साथ उसका भाई सलीम भी था जो उसके साइड वाली सीट पर बैठा था। 5 मार्च को करीब 6 बजे वह घरौंडा क्रास कर जीटी रोड पर चड़दी कलां ढाबे के समीप पहुंचे तो वहां उनका कैंटर सड़क पर खड़े एक ट्राले से टकरा गया और वे दोनों कैंटर में ही फंस गए। राहगीरों ने उन्हें बाहर निकाला और गंभीर रूप से घायल उसके भाई सलीम को अस्पताल में दाखिल कराया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें