फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्जी पासपोर्ट बनाने के मामले में एक और आरोपी काबू

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। फर्जी पासपोर्ट बनाने के मामले में पुलिस ने रिमांड पर चल रहे तीन आरोपियों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है।
खुलासा हुआ कि आरोपी राहुल शर्मा ने खुद का फर्जी पासपोर्ट एजेंट गुरदयान के माध्यम से बनवाया था। पासपोर्ट बनवाने के लिए फर्जी दस्तावेज रुपिंदर ने अपने लैपटॉप व प्रिंटर से तैयार किए थे। आरोपी से वह लैपटॉप व प्रिंटर बरामद कर लिया है। वहीं पुलिस ने एक और आरोपी सुधीर कुमार निवासी लक्ष्मण विहार फेस टू गुड़गांव को गुड़गांव से गिरफ्तार किया है। आरोपी ने खुलासा किया है कि श्याम वालिया निवासी हिमाचल प्रदेश को आरोपी महेश नारंग के बारे में जानकारी दी थी। महेश नारंग के माध्यम से पासपोर्ट बनवाने के लिए कहा था। आरोपी श्याम वालिया और सुधीर को कल कोर्ट में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन

एसपी गंगाराम पूनिया ने बताया कि मामले की जांच गहनता से की जा रही है। जिन आरोपियों के नाम सामने आएंगे सभी को गिरफ्तार किया जाएगा। अभी तक मामले में 23 आरोपी गिरफ्तार हो चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें