फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना से एक की मौत, 24 नए केस मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में शनिवार को एक व्यक्ति की मौत हो गई। वहीं कोरोना के 24 नए केस मिले हैं। वहीं 180 मरीज महामारी को मात देकर घर लौट गए। सीएमओ डॉ. योगेश शर्मा के अनुसार, जिले में कोरोना के 452 केस सक्रिय हैं। वहीं अब तक 590 कोरोना पॉजिटिव मरीजों की मृत्यु हो चुकी है। पिछले 24 घंटे में 1251 सैंपल लिए गए। जिले में अब तक 47765 पॉजिटिव केस सामने आए थे, जिनमें से 46723 मरीज ठीक होकर घर चले गए।
विज्ञापन

2190860 लग चुकी डोज
जिले में अभी तक कोरोना से बचाव के लिए 2190860 लोगों का टीकाकरण हो चुका है। इनमें से 1258445 लोगों को पहला और 923263 को दूसरा टीका लगाया जा चुका है। इसके साथ ही 9152 लोगों को एहतियाती टीका और 15-17 उम्र के 64955 किशोर किशोरियों को पहला टीका लगाया जा चुका है।
कोविड के खिलाफ लड़ाई में वैक्सीन मजबूत सुरक्षा कवच
उपायुक्त निशांत कुमार यादव का कहना है कि कोरोना के खिलाफ देश-प्रदेश के साथ करनाल भी मजबूती के साथ लड़ रहा है। कोविड के खिलाफ चलाए जा रहे वैक्सीनेशन महाअभियान के तहत पात्र लोगों को कोरोना से बचाव के लिए दोनों टीके लगाने का कार्य तेजी से कार्य चल रहा है। जिला में सौ प्रतिशत लोगों को कोरोना की पहली डोज लग चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें