फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज में अब तीन जिलों के डेंगू मरीजों को मिलेंगे प्लेटलेट्स

विज्ञापन
विज्ञापन
राकेश चौहान
विज्ञापन

करनाल। कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज में अब तीन जिलों के डेंगू मरीजों को निशुल्क प्लेटलेट्स मिलेंगे। इससे जहां मरीजों को भटकना नहीं पड़ेगा, वहीं रुपयों की भी बचत होगी। डेंगू के मरीज लगातार बढ़ रहे हैं। जिससे प्लेटलेट्स की भी मांग कई गुना बढ़ गई है। इसी को ध्यान में रखते हुए कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज के ब्लड बैंक से कुरुक्षेत्र, कैथल और जींद के डेंगू पॉजिटिव मरीजों को निशुल्क प्लेटलेट्स देने का निर्णय लिया गया है।
हालांकि प्लेटलेट्स उसी मरीज को मिलेंगे जो इन तीनों जिलों में सरकारी अस्पताल में दाखिल होगा। एलाइजा टेस्ट में वह मरीज डेंगू पॉजिटिव होना चाहिए और हरियाणा का निवासी होना चाहिए। साथ ही उस मरीज के परिजन को डोनर साथ लाना होगा, क्योंकि कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज में ही वह मशीन है जिसमें डोनर के रक्त से प्लेटलेट्स निकाली जाती है और वह रक्त दोबारा डोनर को वापस चढ़ा दिया जाता है। इससे एक यूनिट में 25-30 हजार प्लेटलेट्स होते हैं। इस योजना का अभी तक दस मरीजों को फायदा मिल चुका है।
विज्ञापन

11 हजार रुपये का होगा फायदा
यदि प्राइवेट ब्लड बैंक से डोनर के जरिए प्लेटलेट्स लेते हैं तो इस प्रक्रिया के 11 हजार रुपये लगते हैं। यदि प्राइवेट मरीज के लिए कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज से डोनर के जरिए प्लेटलेट्स लेंगे तो वहां 8500 रुपये देने पड़ते हैं लेकिन जो मरीज सरकारी अस्पताल में दाखिल है। उसके लिए यह निशुल्क है। ऐसे में मरीज को 11 हजार रुपये की बचत होगी।
प्रदेश को पांच जोन में बांटा गया
स्वास्थ्य विभाग ने डेंगू के मरीजों को निशुल्क प्लेटलेट्स देने के लिए प्रदेश को 5 जोन में बांटा है, क्योंकि यह मशीन पांच जिलाें के स्वास्थ्य संस्थान में है। जिनमें कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज करनाल, सिविल अस्पताल गुरुग्राम, सिविल अस्पताल पंचकूला, रोहतक पीजीआई व खानपुर यूनिवर्सिटी सोनीपत। ऐसे में कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज में कुरुक्षेत्र, कैथल और जींद को जोड़ दिया गया है। गुरुग्राम में महेंद्रगढ़, फरीदाबाद व पलवल, पंचकूला में यमुनानगर, पीजीआई रोहतक में भिवानी, चरखी दादरी, झज्जर, हिसार, फतेहाबाद व सिरसा व खानपुर यूनिवर्सिटी सोनीपत में पानीपत को जोड़ दिया है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की टीम डेंगू को लेकर गंभीर है। अब तक इस योजना के तहत करनाल जिले में सबसे ज्यादा दस मरीजों को प्लेटलेट्स दी गई है। साथ ही 10 किट और मेडिकल कॉलेज को भेज दी है ताकि मरीजों को इसका लाभ मिले। इस योजना से डेंगू के मरीज को प्लेटलेट्स के लिए भटकना नहीं पड़ेगा।
-डॉ. संजय वर्मा, ब्लड बैंक इंचार्ज, नागरिक अस्पताल करनाल।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें