फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

24 सितंबर से शानदार शो के साथ शुरू होगी नाइट मार्केट

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। शहरवासी जल्द रात के समय घूमने-फिरने के साथ-साथ जायके का आनंद ले सकेंगे, क्योंकि 24 सितंबर से स्मार्ट सिटी की बहुप्रतीक्षित रात्रिकालीन बाजार शानदार शो के साथ सेक्टर-12 में सुपर मॉल के निकट खाली जगह पर शुरू होने जा रही है। स्मार्ट सिटी के सीईओ निशांत कुमार यादव ने अधिकारियों के साथ बैठक कर बैठने की व्यवस्था, डस्टबिन व नाइट स्वीपिंग, बिजली-पानी व रोशनी आदि व्यवस्थाएं तय तिथि से पहले पूरी करने के सख्त निर्देश दिए हैं।
यह रात्रिकालीन बाजार न लाभ-न हानि के सिद्धांत पर शुरू होगी। अभी तक शहर में रात्रि नौ बजे के बाद सन्नाटा पसर जाता है। हाईवे के किनारे ढाबों व होटलों को छोड़ दें तो शहर में कोई ऐसा स्थान नहीं है, जहां किसी को खाने-पीने की वस्तुएं मिले सकें और कुछ देर बैठ सकें।
विज्ञापन

30 के बाद आने वाले दुकानदारों से लिया जाएगा शुल्क
उपायुक्त ने बताया कि जिन दुकानदारों ने यहां दुकान लगाने की स्वीकृति दी है। वह छूट के साथ 30 सितंबर तक अपना कार्ट तैयार करवा सकते हैं। इसके बाद आने वाले दुकानदारों से शुल्क लिया जाएगा। इस बाजार पर स्मार्ट सिटी का जो खर्च होगा, वह दुकानदारों से जायज किराया लेकर पूरा किया जाएगा। ज्यों-ज्यों काम बढ़ेगा, उसी तरीके से सुविधाओं में भी इजाफा करते रहेंगे। सब कुछ नियोजित तरीके से चलेगा, ताकि नाइट मार्केट सफलतापूर्वक चलती रहे। जिन शहरों में यह व्यवस्था है, वह बहुत कामयाब है। पहले दिन 24 सितंबर की शाम राहगीरी जैसे मनोरंजक कार्यक्रम होंगे। स्कूली बच्चों का भ्रमण, अच्छी-खासी चहल-पहल के साथ इसका आगाज किया जाएगा। बैठक में चाट मेकर, मैक पीजा, किंग क्लासिक, हॉट मिलियन, सोयाबीन चाप, किचन वूड्स, ड्रम्स ऑफ हैवन नाम से फूड बेचने वाले फास्ट-फूड विक्रेता शामिल हुए। केएससीएल के जीएम रमेश मढान, स्पोर्ट इंजीनियर मोहन शर्मा, पीएमसी प्रवीन झा आदि मौजूद रहे।
एक ही स्थान पर होगी चटपटे खाद्य पदार्थों की व्यवस्था
नाइट मार्केट का मुख्य उद्देश्य शहर के नागरिकों को एक ही जगह पर चाट, फास्ट-फूड और नॉन-वेज जैसे व्यंजन उपलब्ध कराना है। योजना के तहत बाजार में लगने वाले समरूप कार्ट का डिजाइन तैयार करवाया गया है। यानी एक जैसे काउंटर लगाए जाने का निर्णय लिया गया। शुरू में 15 से 20 कार्ट लगेंगे, इन्हें देखकर जल्द इनकी संख्या बढ़ाई जाएगी।
विज्ञापन

मांसाहारी और शाकाहारी व्यंजन मिलेंगे
रात्रिकालीन बाजार में शाकाहारी व मांसाहारी) दोनों तरह के खाद्य पदार्थ मिलेंगे, कोल्ड ड्रिंक्स आदि पेय भी होंगे। सुरक्षा रहेगी, इसलिए अकेले आएं या परिवार के साथ, अपनी मनपसंद चीजें खाकर समय बिता सकते हैं। सुरक्षा को लेकर कोई खतरा नहीं होगा। रोशनी व बैठने की पर्याप्त व्यवस्था होगी। संगीत व्यवस्था भी होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें