गेहूं उत्पादन में देश ने एक बार फिर नया रिकार्ड बनाया है। गेहूं अनुसंधान संस्थान करनाल के आंकड़ों के अनुसार पिछले वर्ष 107.59 मिलियन टन के बाद इस वर्ष देश में 109.24 मिलियन टन गेहूं का उत्पादन हुआ है। यही नहीं संभावना जताई जा रही है कि इस बार गेहूं उत्पादन का यह आंकड़ा 110 मिलियन टन से पार जाएगा। भारतीय गेहूं एवं जौ अनुसंधान संस्थान के निदेशक डा. ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह के अनुसार देश में इस बार गेहूं का रकबा 31.5 मिलियन हेक्टेयर था, जबकि पिछले साल गेहूं का रकबा 31 मिलियन हेक्टेयर व उत्पादन 107.6 मिलियन टन हुआ था। उन्होंने बताया कि दुनिया में गेहूं उत्पादन में चीन प्रथम स्थान पर है, जहां करीब 132 मिलियन टन गेहूं उत्पादन होता है। दूसरे स्थान पर भारत और अमेरिका तीसरे स्थान पर है।
उन्होंने बताया कि 1950-51 में भारत में गेहूं का रकबा 9.75 मिलियन हेक्टेयर व उत्पादन 6.46 मिलियन टन था। 1959-60 में रकबा 13.38 मिलियन हेक्टेयर व गेहूं उत्पादन 10.32 मिलियन टन था। पिछले कई सालों से गेहूं का रकबा और उत्पादन बढ़ना खेती के लिए अच्छे संकेत हैं। उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार ने पिछले साल की तुलना में 46 प्रतिशत अधिक गेहूं की खरीद की है। देश के 33 लाख से अधिक किसानों को 47 हजार 600 करोड़ का भुगतान हो चुका है।
वर्ष क्षेत्रफल उत्पादन
(मिलियन हेक्टयर) (मिलियन टन)
2013-14 30.47 95.85
2014-15 31.47 86.53
2015-16 30.42 92.29
2016-17 30.79 98.51
2017-18 29.58 99.70
2018-19 29.32 103.60
2019-20 31.45 107.59
2020-21 31.58 109.24
भारत में पिछले साल गेहूं का क्षेत्रफल (हजार हेक्टेयर) व उत्पादन (हजार टन)
राज्य क्षेत्रफल उत्पादन
आंध्रप्रदेश 0.0 0.0
असम 17.0 23.7
बिहार 2245.6 5897.0
छत्तीसगढ़ 109.8 115.3
गुजरात 1018.0 3211.8
हरियाणा 2533.9 11876.0
हिमाचल प्रदेश 319.0 564.6
झारखंड 214.8 444.8
कर्नाटक 166.0 219.8
केरला 0.0 0.0
मध्यप्रदेश 6551.0 19607.1
महाराष्ट्र 1252.9 2076.0
ओड़िसा 0.1 0.2
पंजाब 3508.0 17568.1
राजस्थान 3118.0 10916.1
तमिलनाडू 0.0 0.0
तेलंगाना 4.0 7.4
उत्तरप्रदेश 9495.0 32586.8
उत्तराखंड 316.0 912.9
वेस्ट बंगाल 188.3 583.8
अन्य 393.1 980.2
----------------------------------------------
देश में कुल 31450.5 107592.0
---------------