फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करनाल: अब घर बैठे अपनी फाइल की ट्रैकिंग कर पाएंगे आवेदक

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। चार दिन बंद रहने के बाद शहरी स्थानीय निकाय का एनडीसी पोर्टल सोमवार को नए स्वरूप में शुरू हो सकता है। इस पोर्टल में मुख्य तौर पर दो बदलाव किए जा रहे हैं। बदलाव से ये पोर्टल पहले से अधिक आसान हो जाएगा। सबसे खास बात तो ये है कि अब उसका फाइल किस टेबल पर रुकी है, इसकी घर बैठे ट्रैकिंग भी कर पाएगा।
शहरी स्थानीय निकाय निदेशालय ने पिछले साल एनडीसी पोर्टल को प्रॉपर्टी आईडी को देखने, संपत्ति कर की अदायगी, त्रुटियों को दुरुस्त कराने के लिए आपत्तियां दाखिल करने आदि कई कार्यों के लिए लागू कर दिया था। इसमें सबसे बड़ी परेशानी ये थी कि यदि किसी को प्रॉपर्टी आईडी में अपना फोन नंबर बदलवाना होता था या फिर कोई अन्य आब्जेशन डालना होता था तो एक साथ कई विकल्प खुल जाते थे। जिसके कारण आवेदन भ्रमित हो जाता था कि वह कौन से विकल्प को भरे और कौन सा न भरे। कभी कभी तो एक विकल्प भरने पर वह सम्मिट ही नहीं होता था। दूसरे विकल्प भरने को कहा जाता था।
विज्ञापन

ऐसे में लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। जिसे अब सुधारा जा रहा है। नगर निगम के कर अधीक्षक गगनदीप सिंह ने बताया कि अपडेट साप्टवेयर में एनडीसी पोर्टल पर जो व्यक्ति जिस कार्य के लिए आब्जेशन डालेगा, अब सिर्फ उसी कार्य के लिए विकल्प खुलेगा। जिसे भरने के बाद प्रॉपर्टी आईडी अपडेट होने की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। जिससे कोई भी व्यक्ति न तो भ्रमित होगा और न ही ज्यादा समय लगेगा।
विज्ञापन

दूसरा सबसे बड़ा बदलाव ये किया जा रहा है कि अब आवेदक अपनी फाइल की ट्रैकिंग कर पाएगा। पहले पोर्टल में ये तो देख पाता था कि उसने आब्जेशन लगाया है और अभी लंबित है लेकिन फाइल कहां है, किस टेबल पर रुकी है, ये जानकारी नहीं मिलती थी। जिसके कारण व्यक्ति लगातार विभिन्न टेबलों पर चक्कर लगाता था। लेकिन अब ट्रैकिंग सिस्टम से उसे पता रहेगा कि उसकी फाइल किसके पास है। फाइल यदि किसी से बिना वजह के रोकी तो उसका उत्तरदायित्व भी तय हो जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें