फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिकी हत्याकांड में तीसरा आरोपी गिरफ्तार, दो दिन का रिमांड

विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल। रिकी हत्याकांड के तीसरे आरोपी लोकेश वासी गांव चमार खेड़ा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को शुक्रवार को अदालत में पेश किया गया, जहां से दो दिन के रिमांड पर भेज दिया गया है। मामले में इसी गांव के दो आरोपी अमित कुमार और मनोज कुमार को पुलिस पहले ही गिरफ्तार करके जेल भेज चुकी है।
विज्ञापन

26 जून को थाना सदर में सोमपाल वासी गांव अमूपुर ने शिकायत दी थी कि उसके लड़के रिकी की प्रेम प्रसंग के चलते गांव चमार खेड़ा के कुछ आरोपियों ने हत्या कर शव फेंक दिया। 19 जून से ही बेटे का अता पता नहीं चला। लेकिन 26 जून को खरखौंदा जिला सोनीपत में नहर के अंदर से रिकी का शव बरामद हुआ। रिकी के साथ साजिशन मारपीटे, अपहरण, हत्या करने व हत्या कर शव को खुर्द खुर्द करने के आरोप में मामला दर्ज हुआ था। अमित और मनोज को 28 जून को गिरफ्तार किया गया था। -ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें