निसिंग। गांव डाचर में टिफिन माकर पड़ोसी की हत्या करने के मामले में पुलिस ने महिला और उसके दो बेटों को गिरफ्तार कर लिया है। वीरवार को दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया जाएगा। निसिंग थाना प्रभारी अजायब सिंह ने बताया कि गांव डाचर में
मंगलवार सुबह 52 वर्षीय कश्मीर सिंह की हत्या करने की सूचना मिली थी। मौके पर जाकर जांच की तो पता चला कि पड़ोस में रहने वाली आरोपी महिला रानी ने कश्मीर के सिर पर टिफिन मारा था वहीं महिला के दो बेटों ने उसे धक्का दिया था। मामले में शिकायत के आधार पर महिला सहित दोनों बेटों पर केस दर्ज किया था। संवाद