220: मौसम की खबर के साथ। कुंजपुरा रोड । अमर उजाला
करनाल। मई के प्रथम पखवाडे़ में शनिवार को अधिकतम तापमान में एकदम 4.2 डिग्री सेल्सियस वृद्धि होने के साथ पारा 43.2 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। इस दौरान तेज धूप ने लोगों को पसीने से तरबतर किया वहीं गर्म हवा के कारण सड़क पर चलना मुश्किल हो गया। पिछले 11 वर्षों में 2014 व 2016 से इतर प्रथम पखवाड़े में तापमान सामान्य रहा है। अधिकतम तापमान की बात करें तो मई के दूसरे पखवाड़े में ही तापमान 44 से 46 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। 24 मई 2013 को 46 डिग्री तापमान दर्ज किया गया था। दोपहर 12 से शाम चार बजे तक राष्ट्रीय राजमार्ग पर भी वाहनों की संख्या कम दिखाई दी।
महाराणा प्रताप बागवानी विश्वविद्यालय के मौसम विशेषज्ञ डॉ. पवन कुमार का कहना है कि ग्लोबल वार्मिंग व ग्रीन हाउस गैसों की सांद्रता बढ़ने से ज्यादा गर्मी है। केंद्रीय मृदा लवणता अनुसंधान संस्थान के मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को अधिकतम तापमान 43.2 व न्यूनतम 24.2 डिग्री सेल्सियस रहा। नमी सुबह 60 व दोपहर को 16 प्रतिशत रही। वाष्प दाब 10.2 एमएम रहा। हवा की औसत गति 4.3 किलोमीटर प्रति घंटा रही। एक दिन पूर्व शुक्रवार को अधिकतम तापमान 39.0 व न्यूनतम 26.3 डिग्री सेल्सियस था। पिछले वर्ष 14 मई को अधिकतम तापमान 30.0 व न्यूनतम 19.6 डिग्री सेल्सियस था।
मई में पिछले वर्षों में इन तिथियों में ज्यादा रहा तापमान (डिग्री सेल्सियस)
वर्ष तिथि अधिकतम तापमान
2011 16 42.0
2012 31 44.5
2013 24 46.0
2014 02 43.0
2015 25 44.6
2016 03 44.0
2017 16 43.0
2018 27 44.2
2019 31 44.0
2020 27 44.0
2021 28 41.0
---------------------------
14 मई को पिछले वर्षों में तापमान (डिग्री सेल्सियस)
वर्ष अधिकतम न्यूनतम
2011 39.5 21.5
2012 38.0 23.7
2013 29.0 17.8
2014 28.2 18.6
2015 35.0 19.2
2016 40.0 21.8
2017 41.4 24.4
2018 32.0 19.0
2019 39.0 20.6
2020 31.8 23.6
2021 30.0 19.6
-------------------------
अप्रैल और मई में असहनीय गर्मी
30 अप्रैल 2021 को अधिकतम तापमान 41.4 डिग्री और दस जून को 42 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। वर्ष 2011 से 2021 तक 2017 को छोड़ अप्रैल महीने में कभी भी 42 डिग्री तापमान नहीं हुआ। इस बार 31 मार्च को ही 38.4 डिग्री व 11 अप्रैल को 42 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। मई में भी गर्मी असहनीय स्थिति में पहुंच चुकी है।
----------------------------