फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। बिर्चपुर गांव में विवाहिता आरती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजनों ने दहेज के लिए हत्या करने का संदेह जताया है। पुलिस ने बृहस्पतिवार को कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज स्थित मॉर्चरी हाउस में पोस्टमार्टम की कार्रवाई के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। विवाहिता के पिता सोनीपत जिले के पबनेरा गांव निवासी दिनेश के बयान पर महिला के पति कुलविंद्र व ससुर सुरेश सहित छह लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। थाना प्रभारी मनोज कुमार का कहना है कि मामले की गहनता से जांच की जा रही है।
विज्ञापन

दिनेश ने पुलिस को शिकायत दी कि उसने 2020 में अपनी बेटी की शादी की थी। उस समय हैसियत के अनुसार दहेज दिया था। उनका आरोप है कि आरती के ससुराल वाले अधिक दहेज की मांग करते रहे। उनकी बेटी के साथ मारपीट की जाती थी। कई बार समझाया लेकिन प्रताड़ना नहीं रुकी। बुधवार की शाम उन्हें फोन पर बताया गया कि आरती की हृदयगति रुकने से मौत हो गई है। वे बिर्चपुर पहुंचे और पुलिस को घटना की सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें