फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेशनल पैरा तैराकी में मनोज ने जीता रजत पदक

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। उदयपुर, राजस्थान में 25 मार्च से 27 मार्च तक आयोजित 21वीं राष्ट्रीय पैरा तैराकी प्रतियोगिता में रजत पदक जीतकर करनाल के मनोज संधू ने नाम रोशन किया है। शहर के संधू कॉलोनी निवासी अंतरराष्ट्रीय पैरा ओलंपिक तैराक मनोज के घर पहुंचकर जजपा नेताओं, वार्ड नंबर तीन के पार्षद पप्पू लाठर, संधू कॉलोनी व निर्मल विहार वासियों ने स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।
मनोज जजपा के करनाल जिला कार्यालय सचिव राकेश संधू के बड़े भाई हैं। मनोज के पिता चौधरी जयपाल संधू ने पार्टी के नेताओं से अपील की है कि उनके बेटे को प्रतिभा दिखाते 20 वर्ष हो चुके हैं। अब सरकार उसे रोजगार दे ताकि वह अपने परिवार की आजीविका चला सके और खेलों का भी खर्चा उठा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर जजपा के राष्ट्रीय महासचिव बृज शर्मा, प्रदेश सचिव प्रेम सिंह शाहपुर, जिला अध्यक्ष करनाल गुरदेव सिंह रंभा, युवा प्रदेश उपाध्यक्ष रामदयाल बलडी, नीलोखेड़ी हल्का अध्यक्ष विनोद रायपुर ,करनाल जिला प्रवक्ता यशकरण राणा, नरेश राणा, प्रवीन सीकरी, चरण सिंह मलिक, जयपाल संधू ,सतबीर संधू, दिलबाग संधू, सुखबीर संधू, प्रमोद संधू ,पुष्पिंदर संधू, पारस, अर्जुन शर्मा, चंद्रवीर संधू, ओमवीर संधू,जय कुमार शर्मा, बिट्टू नरवाल, बसंत राणा, दल सिंह राणा ने मनोज का स्वागत किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें