फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां तुझे प्रणाम: करनाल के राजकीय कन्या मॉडल संस्कृति स्कूल से शुरू हुई रैली, विद्यार्थी देशभक्ति में झूमे

Mon, 14 Aug 2023 12:23 PM IST
नवीन दलाल माई सिटी रिपोर्टर, करनाल (हरियाणा)

सार

करनाल में छात्राओं की ओर से देशभक्ति का संदेश देते हुए रैली निकाली गई। इस दौरान मां तुझे प्रणाम की गूंज रही और विद्यार्थी देशभक्ति के गीतों पर झूमते नजर आए। यह रैली राजकीय कन्या मॉडल वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पर ही आकर समाप्त हुई।
विज्ञापन
छात्राओं की रैली - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमर उजाला की ओर से स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में सोमवार को रोहतक और करनाल में ''मां तुझे प्रणाम'' कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान मां तुझे प्रणाम की गूंज रही और विद्यार्थी देशभक्ति के गीतों पर झूमते नजर आए। 

विज्ञापन




करनाल में छात्राओं की ओर से निकाली रैली
करनाल में छात्राओं की ओर से देशभक्ति का संदेश देते हुए रैली निकाली। छात्राओं की रैली का शुभारंभ रेलवे स्टेशन स्थित राजकीय कन्या मॉडल वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय से किया गया। यह रैली राजकीय कन्या मॉडल वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पर ही आकर समाप्त हुई। इस रैली में विशिष्ट अतिथि के तौर पर राजकीय कन्या मॉडल वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के प्रधानाचार्य महेंद्र सिंह, राजकीय महिला महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. निर्मल अत्री और गुरुनानक खालसा महाविद्यालय के प्राचार्च डॉ. गुरिंद्र सिंह मौजूद रहे।

विज्ञापन

कुरुक्षेत्र में जागरूकता रैली निकाली गई

विद्यार्थियों की रैली - फोटो : अमर उजाला
अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से कुुरुक्षेत्र में स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में जागरूकता रैली निकाली गई। इस रैली में आर्य सीनियर सेकेंडरी स्कूल के करीब 150 बच्चे शामिल रहे। रैली को जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी विनोद कौशिक ने हरी झंडी देकर रवाना किया जबकि इस दौरान प्रिंसिपल बलदेवराज सैनी व अन्य शिक्षक भी मौजूद रहे। रैली कच्चा घेर, पालिका बाजार, मुख्य बाजार, अंबेडकर चौक, आर्य समाज मार्केट से होते हुए निकाली गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें