फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लड़कों में लवली, लड़कियों में तनु को मिला बेस्ट एथलीट का खिताब

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। पंडित चिरंजी लाल शर्मा राजकीय महाविद्यालय में चल रही वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का मंगलवार को समापन हो गया। दो दिन हुए कई खेल मुकाबलों में शानदार प्रदर्शन करने पर लड़कों में लवली और लड़कियों में तनु को बेस्ट एथलीट का खिताब मिला। अंतिम दिन कई खेलों के रोचक मुकाबले हुए। जिनमें शिक्षकों और गैर शिक्षक स्टाफ ने भी हिस्सा लिया। लड़कियों में चार खेलों के मुकाबले में निशा प्रथम रही। फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में कोमल पहले, साहिल दूसरे और अवि तीसरे स्थान पर रहे।
मुख्य अतिथि के रूप में पर्वतारोही विकास कौशिक पहुंचे और सेवानिवृत्त अधीक्षक अभियंता दिनेश कालड़ा ने विशेष रूप से शिरकत कर विजेताओं को पुरस्कार बांटा। दिनेश कालड़ा ने दोनों बेस्ट एथलीट को पांच-पांच हजार रुपये का नकद पुरस्कार भी दिया।
विज्ञापन

कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रिंसिपल डॉ. राजेश रानी ने की। शारीरिक शिक्षा विभाग के अध्यक्ष डॉ. विनोद चहल और डॉ. यशपाल ने अतिथियों का स्वागत किया। मंच संचालन डॉ. महेंद्र सिंह बागी ने किया।
विज्ञापन

विकास कौशिक ने विद्यार्थियों से कहा कि अनुशासित रहते हुए खेल भावना के साथ खेलें। शारीरिक स्वास्थ्य का ख्याल रखें और मानसिक रूप से भी मजबूत बनें। खेलों में हिस्सा लेने से आत्मविश्वास बढ़ता है। प्रिंसिपल डॉ. राजेश रानी ने कॉलेज की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला।
ये रहे प्रतियोगिता के परिणाम
लड़कियां
- ऊंची कूद : निशा प्रथम, कोमल द्वितीय और दीक्षित तृतीय।
- लंबी कूद : निशा प्रथम, अनु द्वितीय और काजल व कोमल तृतीय रही।
- 100 मीटर दौड़ : निशा प्रथम, अनु द्वितीय और तनु तृतीय रही।
- 1500 मीटर दौड़ : निशा प्रथम, तनु द्वितीय और अनु तृतीय रही।
लड़के
- ऊंची कूद : योगेश कुमार प्रथम, अखिलेश द्वितीय और पुष्पेंद्र तृतीय।
- 100 मीटर दौड़ : अखिलेश प्रथम, अंकित द्वितीय और रोहित कुमार तृतीय रहे।
पुरुष शिक्षक वर्ग
- 100 मीटर दौड़ (45 वर्ष से ऊपर आयु) : डॉ. प्रवीण वत्स प्रथम, टीपी सिंह द्वितीय और डॉ. एमएस बागी तृतीय।
- 100 मीटर दौड़ में (45 वर्ष से नीचे आयु) : जयप्रकाश प्रथम, कुलदीप मलिक द्वितीय और विकास तृतीय।
महिला शिक्षक वर्ग
- 100 मीटर दौड़ में (45 वर्ष से नीचे आयु): डॉ. सरला प्रथम, अनु द्वितीय और दिव्या तृतीय।
- 100 मीटर दौड़ (45 वर्ष से ऊपर आयु) : डॉ. किरण दलाल प्रथम, सरिता द्वितीय और पूनम भंडारी तृतीय।
गैर शिक्षक वर्ग
- 100 मीटर दौड़ : विकास प्रथम, विजय द्वितीय और दलविंदर तृतीय।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें