फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव 2024: हरियाणा के सीएम नायब सैनी का कांग्रेस पर तंज, कहा- मोदी के सामने नहीं मिल रहे उम्मीदवार

Sun, 14 Apr 2024 03:33 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल (हरियाणा)

सार

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि कांग्रेस को प्रत्याशी नहीं मिल रहे हैं, सुबह जिसे तैयार करते हैं, शाम को वह मना कर जाता है। क्योंकि नरेंद्र मोदी के साढ़े नौ साल के कार्यकाल के कार्यो के आगे कांग्रेस के 55 साल का कार्यकाल कहीं ठहरता ही नहीं है।
विज्ञापन
सीएम नायब सिंह सैनी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

करनाल में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने रविवार को करनाल की पुरानी सब्जी मंस्कके शेड में बाबा साहब डॉ.भीमराव अंबेडकर की जयंती पर विजय संकल्प रैली को संबोधित किया। मुख्यमंत्री ने को बाबा साहब के जन्म दिन की बधाई देते हुए कहा कि कांग्रेस को प्रत्याशी नहीं मिल रहे हैं, सुबह जिसे तैयार करते हैं, शाम को वह मना कर जाता है। क्योंकि नरेंद्र मोदी के साढ़े नौ साल के कार्यकाल के कार्यो के आगे कांग्रेस के 55 साल का कार्यकाल कहीं ठहरता ही नहीं है।

विज्ञापन




मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा की केंद्र व राज्य की सरकार बाबा साहब डॉ.भीम राव अंबेडकर के बताए रास्ते पर चल रही है। बाबा साहब के बनाए संविधान के कारण ही हम सभी आज खुली हवा में सांस ले रहे हैं। उन्होंने भाजपा के संकल्प पत्र की मुक्त कंठ से सराहना करते हुए कहा कि इसमें महिलाओं, युवाओं, गरीबों, मजदूरों आदि समाज के हर वर्ग का ध्यान रखा गया है।
विज्ञापन


जो 2019 को संकल्प पत्र था, उसे पूरा करने के बाद उसके आगे की योजनाओं को लिया गया है, जबकि कांग्रेस ने 2009 के घो,णा को ही पूरा नहीं किया था। स्वर्गीय अटल बिहारी बाजपेई की परिकल्पना पर दिल्ली-अमृतसर फोन लेन बनाया गया था लेकिन कांग्रेस के शासन में इसकी हालत खस्ता हो गई लेकिन अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसे पूरा किया है। इस मौके पर उन्होंने केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं व उपलब्धियां गिनाई। उन्होंने कहा कि आज करनाल विधान सभा क्षेत्र के चुनाव कार्यालय का भी शुभारंभ किया गया है।
विज्ञापन


पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने भी कांग्रेस पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस प्रत्याशी नहीं तलाश पा रही है। जिसके कारण कांग्रेस के लोगों को उत्साह तो पहले से ही ठंडा पड़ चुका है। कांग्रेस की स्थिति ऐसे भंडारे जैसी है, जिसमें कोई अंदर जाता है तो अंदर पू़ड़ी खत्म हो चुकी होती है, जब बाहर आता है तो उसकी चप्पल चोरी हो चुकी होती है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें