फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसों में गई जान

विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल। मंगल कामनाओं की उम्मीदों के बीच नव वर्ष 2022 की पहली शनिवारीय सुबह कई परिवारों के लिए अमंगलकारी बन गई। कोहरे के धुंध से ढकी सर्द सुबह में जिले में अलग-अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसों में छह लोगों की जान चली गई। घर में नए साल खुशियों के स्थान पर परिवारों में कोहराम मच गया। इन सड़क हादसों में दो मृतक तो आपस में मामा बुआ के लड़के थे तो वहीं पिता भी चल बसा और पुत्र घायल होकर जिंदगी के लिए जंग लड़ रहा है। इन सभी हादसों में संबंधित थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। इससे अलग भी जीटी रोड पर सुबह के समय कई वाहन आपस में टकराए, जिसमें कोई गंभीर रूप से घायल नहीं हुआ।
विज्ञापन

-बलड़ी बाइपास के समीप अनियंत्रित होकर एक कार डिवाइडर पर चढ़कर बिजली के खंभे से टकरा गई और खाई में गिर गई। इस दौरान बिजली का खंभा भी कार पर गिर गया। कार में सवार दो चचेरे भाइयों की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस व राहगीरों ने कड़ी मशक्कत के बाद मृतकों के शव को कार से बाहर निकाला। इसके साथ की क्रेन की मदद से बिजली को खंभा को कार से उठाया गया।
इस बावत परिजन विनोद व महाबीर ने बताया कि बसंत विहार निवासी अजय टूर एंड ट्रेवल का काम करता था। वह अपनी कार में अपने मामा के लड़के टिकरी निवासी शुभम को कार में बैठाकर अल सुबह तीन बजे घर से निकला था। बलड़ी बाइपास से पहले उनकी कार अनियंत्रित हो गई और बिजली की खंभे से जा टकराई। इसके बाद उनकी कार सड़क किनारे खाई में गिर गई। जिससे वह कार में फंस गए और दोनों की मौत हो गई। शुभम की सात महीने पहले ही शादी हुई थी तो वहीं अजय अपनी एक बेटी से छोड़कर चला गया।
विज्ञापन

घर जा रहे पिता पुत्र को मारी टक्कर, पिता की मौत
इंद्री। भादसों के समीप मोटरसाइकिल सवार पिता पुत्र को दूसरी मोटरसाइकिल सवार ने टक्कर मार दी। जिससे पिता की मौत हो गई। पुत्र घायल हो गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
गांव उडाना निवासी अमित कुमार ने बताया कि 31 दिसंबर की शाम के समय करीब 8.30 बजे वह और उसका पिता धर्मपाल मोटरसाइकिल पर सवार होकर पिपली से अपने गांव उडाना जा रहे थे। वह मोटरसाइकिल चला रहा था। जब वह भादसो मोड़ के पास पहुंचे तो पीछे से एक मोटरसाइकिल सवार ने उनकी मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। जिससे वे दोनों सड़क पर गिर गए। उसके पिता सड़क पर गिर गए थे। वह भी गिर गया था। उसके पिता के सिर पर गंभीर चोट लग गई। वह घायल होते हुए भी अपने पिता को इलाज के लिए अस्पताल लेकर गया तो वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
रेत के ट्राले से टकराई मोटरसाइकिल, मौत
गांव राजेपुर निवासी राकेश ने बताया कि वह डीएवी मधुबन में नौकरी करता है। सुबह वह अपनी मोटरसाइकिल से सुबह 8 बजे ड्यूटी के लिए निकला था। उसके साथ उसके चाचा का लड़का मुकेश कुमार गांव राजेपुर भी अपनी मोटरसाइकिल पर सवार होकर निकला था। वह उससे आगे निकल गया था। जब वह रंबा चौक के नजदीक पहुंचे उनके आगे रेत से भरा एक ट्राला चालक ने अचानक ब्रेक लगा दिए। जिससे मुकेश की मोटरसाइकिल उस ट्राले से टकरा गई। ट्राला चालक मौके से फरार हो गया। वह उसे घायल अवस्था में अस्पताल लेकर गया तो वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
लघुशंका कर रहे व्यक्ति को कार ने कुचला, मौत
गांव डाचर निवासी रणजीत सिंह ने बताया कि वह उसका चाचा गुरदेव सिंह 44 वर्षीय किसान है। 31 दिसंबर को वह अपने चाचा के साथ एक काम के लिए एच्छनपुर गया था। उसका चाचा साइकिल पर था। वह अपनी मोटरसाइकिल पर था। करीब 8 बजे उसका चाचा घर वापस आ रहा था तो डाचर रोड सत्तुपीर बाबा के पास उसका चाचा साइकिल रोककर लघुशंका करने लगा। इस दौरान एक तेज रफ्तार कार आई और उसके चाचा को टक्कर मार दी। जिससे उसका चाचा गंभीर रूप से घायल हो गया। वह उसे घायल अवस्था में अस्पताल लेकर गया तो डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
हादसे में भतीजे की हुई मौत, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका
जीटी रोड पर आइटीआई चौक के समीप देर रात मोटरसाइकिल सवार चाचा भतीजे के साथ संदिग्ध परिस्थितियों में हादसा हो गया। जिसमें भतीजे की मौत हो गई। परिजनों ने प्रेम प्रसंग के चलते हत्या का भी आरोप लगाया हुआ है लेकिन पुलिस इस मामले में अभी जांच कर रही है। गांव चुंडीपुर निवासी जोगिंद्र ने बताया कि उसके बेटे विकास की हादसे में मौत नहीं हुई है बल्कि उसकी हत्या की गई है। प्रेम प्रसंग के चलते उसके साथ करीब छह माह पहले भी युवती पक्ष के लोगों ने फूसगढ़ में लाकर मारपीट की थी। रात को उसका बेटा विकास अपने चाचा मुकेश के साथ मोटरसाइकिल पर सवार होकर करनाल की ओर आया था तो सुबह उन्हें पुलिस ने सूचना दी की हादसे में विकास की मौत हो गई है। घायल मुकेश की हालत गंभीर है। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें