पुलिस महानिरीक्षक करनाल रेंज ममता सिंह द्वारा करनाल रेंज के 118 पुलिस कर्मचारियों को पदोन्नति देकर नववर्ष का तोहफा दिया है। आईजी द्वारा पदोन्नति के यह आदेश 31 दिसंबर 2021 को देर रात अपने कार्यालय से जारी किए गए।
इसमें जिला पानीपत के 18 सहायक उप निरीक्षकों को उप निरीक्षक बनाया गया। जिला पानीपत के ही 24 मुख्य सिपाहियों को सहायक उप निरीक्षक बनाया गया। जिला करनाल के 36 मुख्य सिपाहियाें को सहायक उप निरीक्षक बनाया गया। जिला कैथल के 35 मुख्य सिपाहियों को सहायक उप निरीक्षक बनाया गया। इनके अलावा जिला करनाल के चार सिपाहियों व जिला पानीपत के एक सिपाही को मुख्य सिपाही के पद पर पदोन्नत किया गया। इस मौके पर पुलिस महानिरीक्षक द्वारा सभी पदोन्नत कर्मचारियों को पदोन्नत होने पर बधाई दी और नववर्ष की शुभकामनाएं दी। इसके साथ ही पुलिस महानिरीक्षक ने बताया कि रेंज के जिलों में रिक्त उप निरीक्षक, सहायक उप निरीक्षक व मुख्य सिपाही के पदों की पूर्ति की जाएगी। पदोन्नति के साथ ही विवेचना अधिकारियों की कमी दूर होगी। लंबित प्रकरणों का तेजी से निराकरण किया जाएगा और अपराधों की रोकथाम, कानून एंव व्यवस्था के साथ बेहतर सहयोग मिलेगा।