फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाईपास निर्माण में किया जा रहा नहर से लाखों लीटर पानी चोरी, विभाग अनजान

विज्ञापन
50-घोघडीपुर बाईपास पर चल रहे निर्माण कार्य के दौरान नहर से निकाला जा रहा पानी।
विज्ञापन
करनाल। लोक निर्माण विभाग के ठेकेदार की ओर से घोघडीपुर बाईपास निर्माण कार्य के दौरान नहर से पानी चोरी कर इस्तेमाल किया जा रहा है लेकिन संबंधित विभाग इससे अनजान बना हुआ है। कंपनी के ठेकेदार की ओर से रोजाना दिन में कई बार सैकड़ों लीटर के टैंकर के साथ मोटर जोड़कर नहर से पानी खींचा जा रहा है। कंपनी की ओर से पूरी चालाकी से इस खेल को अंजाम दिया जा रहा है कि विभागीय अधिकारियों को इसकी भनक तक नहीं।
विज्ञापन

गौरतलब हो कि कैथल रोड स्थित नहर के साथ घोघडीपुर बाईपास का निर्माण कार्य चल रहा है। निर्माण को लेकर आरबीएम कंपनी को करीब 31 करोड़ रुपये में ठेका दिया गया है जिसके तहत निर्माण कार्य में इस्तेमाल होने वाली सामग्री व अन्य चीजें कंपनी की ओर से की जानी है पर ठेकेदार अपने फायदे के लिए नहर से पानी चोरी कर निर्माण कार्य में इस्तेमाल कर रहा है।
लाखों लीटर पानी किया जा चुका चोरी
बता दें कि पिछले करीब एक महीने से घोघड़ीपुर बाईपास का निर्माण कार्य चल रहा है और रोजाना हजारों लीटर पानी निर्माण कार्य में इस्तेमाल किया जा रहा है। ऐसे में विभागीय ठेकेदार की ओर से लाखों लीटर पानी चोरी किया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नहर से पानी निकालने की कोई अनुमति नहीं है। मामले की जांच के लिए एसडीओ को बोल दिया है। जांच रिपोर्ट आते ही कार्रवाई की जाएगी।
-राजेश चोपड़ा, कार्यकारी अभियंता नहरी विभाग
इस मामले की जांच करवाई जाएगी। मामला नहरी विभाग के अधीन आता है अगर उनकी तरफ से ऐसी कोई शिकायत मिलती है तो संबंधित कंपनी पर ठोस कार्रवाई की जाएगी।
-संदीप सिंह, कार्यकारी अभियंता लोक निर्माण विभाग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें