फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान सम्मान के लिए पंजीकरण का अंतिम दिन आज

विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल। मुख्यमंत्री प्रगतिशील किसान सम्मान योजना के लिए आवेदन करने का अंतिम मौका आज है। 15 जनवरी तक ही किसान इसके लिए ऑनलाइन पंजीकरण करवा सकते हैं। ये जानकारी उपायुक्त निशांत कुमार यादव ने दी। उन्होंने कहा कि योजना के तहत चयनित किसानों को कृषि तथा संबंधित क्षेत्रों में उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए नकद पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। इनमें कृषि फसलों से अधिक उत्पाद प्राप्त करने के साथ पानी की बचत, फसल अवशेष प्रबंधन, जैविक खेती, एकीकृत कृषि प्रणालियों, टिकाऊ कृषि आदि अपनाना भी शामिल है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि राज्य स्तर पर प्रथम पुरस्कार प्राप्त करने वाले किसान को पांच लाख रुपये की नकद राशि दी जाएगी। तीन-तीन लाख रुपये के दो द्वितीय पुरस्कार और एक-एक लाख रुपये के पांच तृतीय पुरस्कार दिए जाएंगे। इसके अतिरिक्त 50-50 हजार रुपये के चार पुरस्कार प्रति जिलावार वितरित किए जाएंगे। मुख्यमंत्री प्रगतिशील किसान सम्मान योजना के तहत प्रगतिशील किसानों को दिए जाने वाले पुरस्कारों से प्रेरित होकर अन्य किसान भी कृषि की नई तकनीक को अपनाकर कृषि क्षेत्र में प्रगतिशील बनेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें