फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निबंध लेखन में कशिश और भूमि ने जीते पुरस्कार

विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल। दयाल सिंह पब्लिक स्कूल सेक्टर सात की दो छात्राओं कशिश शर्मा और भूमि ने एलआईसी की निबंध लेखन प्रतियोगिता में पुरस्कार जीते हैं। एलआईसी के वरिष्ठ मंडल प्रबंधक विवेक शर्मा, विपणन प्रबंधक वजीर सिंह मलिक और प्रबंधक मनोज कुमार सिंगला ने वीरवार को स्कूल में पहुंचकर इन्हें सम्मानित कर स्मृति चिह्न दिए।
विज्ञापन

एलआईसी के करनाल मंडल की ओर से स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में ऑनलाइन हिंदी और अंग्रेजी भाषा में निबंध लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया था। इसमें कक्षा 8वीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। एलआईसी के अधिकारियों ने बताया कि बच्चों में लेखन कौशल का विकास करना, भाषा के प्रति रुचि पैदा करना इस प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य था। दोनों छात्राओं ने दोनों भाषाओं में अपनी प्रस्तुति दी। इस अवसर पर प्रधानाचार्या शालिनी नारंग और एलआईसी से मंजू चावला भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें