फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान आंदोलन में जजपा को छोड़ चुके जिलाध्यक्ष इंद्रजीत अब कांग्रेस के हुए

विज्ञापन
इंदरजीत सिंह गोराया।
विज्ञापन
करनाल। किसान आंदोलन में किसानों के नाम पर जननायक जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष पद को छोड़ने वाले इंद्रजीत सिंह गोराया ने अब कांग्रेस का दामन थामा है। वीरवार को करनाल के जाट भवन में हुए कार्यक्रम में गोराया ने अपने समर्थकों के साथ कांग्रेस में शामिल हुए। कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष कुमारी शैलजा ने उन्हें पार्टी में शामिल करते हुए स्वागत किया। इस दौरान असंध से कांग्रेस के विधायक शमशेर सिंह गोगी भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन

कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष कुमारी शैलजा ने कहा कि इंद्रजीत गोराया को पार्टी में पूरा मान सम्मान दिया जाएगा। कांग्रेस जनों को चाहिए कि इस प्रकार के नेताओं को अधिक से अधिक पार्टी में जोड़ने का कार्य करें। आज बैठकों का नहीं लोगों के बीच जाकर संघर्ष करने का समय है। उन्होंने प्रदेश के माहौल की चर्चा करते हुए कहा कि मौजूदा सरकार किसानों का गला घोटने का कार्य कर रही है। इस अवसर पर नारायणगढ़ विधायक रामकिशन गुर्जर, पूर्व विधायक जसबीर सिंह मलोर, कांग्रेस नेता वीरेंद्र राठौड़ और राजेश चौधरी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें