अहम बात यह होगी कि कर्णताल को महाभारतकीन लुक दिया जाएगा। इसके अलावा सौंदर्यीकरण के कार्य में पार्क के बिल्कुल मध्य में 2280 स्कवायर मीटर की एक वाटर बॉडी होगी, जिसकी गहराई साढ़े चार फुट और इस वाटर बॉडी के मध्य में लगभग नौ फुट ऊंचा चौंतरा बनाया जाएगा, जिस पर दानवीर राजा कर्ण की लगभग 15 फुट ऊंची मूर्ति स्थापित की जाएगी। हुडा के अधिकारियों का दावा है कि 14 जुलाई तक सारा काम पूरा हो जाएगा।
निर्माण कार्य तेजी चल रहा है और लगभग 50 प्रतिशत काम हो चुका है। प्रवेश और निकासी के भव्य और शानदार दो द्वार बनाये जाएंगे। वाटर बॉडी को पानी से भरने के लिए एक ट्यूबवेल की व्यवस्था की है। वाटर बॉडी की बाहरी परिधि के साथ-साथ 15 फुट चौड़ा कंकरीट का रास्ता बनाया जाएगा। कर्णताल पार्क में हरी-भरी घास के साथ कहीं-कहीं पर्वत जैसी दिखने वाली पहाडिय़ां भी बनाई जाएंगी। इस प्रकार कर्णताल का दृश्य शहर के लोगों के आकर्षण का बिंदू बने ऐसी व्यवस्था की जा रही है।
यह कार्य शहरी विकास प्राधिकरण और नगर-निगम द्वारा संयुक्त रूप से कर रहा है। 15 जुलाई, 2015 से कार्य शुरू हुआ और एक साल की अवधि में इसको पूरा करके देना है। अधिकारियों ने बताया कि पार्क में चार शौचालय पुरूषों और महिलाओं के लिए अलग-अलग बनाए जा रहे हैं और दो ई-टॉयलेट भी लगाए जा रहे हैं। कर्णताल में दो स्थानों पर पार्किंग की व्यवस्था की जाएगी। पार्क में रोशनी की व्यवस्था के लिए हाई मास्क लाईट और बच्चों के मनोरंजन के लिए झूले भी लगाए जाएंगे। पार्क के चारों तरफ सैर करने के लिए जॉगिंग पाथ भी बनाया जा रहा है। बाहर से आए लोगों के मनोरंजन के लिए संगीत-धुन की भी व्यवस्था की जाएगी।
वर्जन आएगा-------